फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mangal pandey statement over congress party

मंगल पांडेय ने साधा निशाना, कांग्रेस ने कमजोर बनाकर रखा दलित समाज

Mon, 04 Sep 2017 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथीथान (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथीथान (कुल्लू) Updated Mon, 04 Sep 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
mangal pandey statement over congress party

हिमाचल भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने कहा कि कोई भी मां अपने बच्चे को भूखा, बेघर और अशिक्षित नहीं रखती है। कांग्रेस ने आज भी दलित समाज को कमजोर बनाकर रखा है। 

विज्ञापन


ऐसे में कांग्रेस दलितों की सौतेली मां है। साठ साल तक सत्ता में रही कांग्रेस सरकार ने दलितों के उत्थान को कुछ नहीं किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। रविवार को भुंतर के हाथीथान में भाजपा कुल्लू मंडल के दलित स्वाभिमान सम्मेलन में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र की योजनाओं को धरातल स्तर पर सही तरीके से लागू नहीं कर रही है। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार से डायरेक्ट जुड़ी योजनाएं ही हिमाचल में धरातल स्तर पर लागू हो रही हैं। कई संस्थानों के लिए केंद्र सरकार ने बजट दिया है, लेकिन अभी तक कांग्रेस सरकार जमीन उपलब्ध नहीं करवा पाई है। उन्होंने सीएम वीरभद्र सिंह से पूछा है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने दलितों के लिए क्या-क्या नई योजनाएं चलाईं हैं? इसे जनता के बीच रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में कुछ नहीं बोल पाएंगे, क्योंकि उन्होंने पिछले साढ़े चार सालों में दलित समाज के लिए कुछ नहीं किया है। तीन माह बाद हिमाचल की तस्वीर बदलेगी और वंचित तथा कमजोर वर्ग की सेवा करने वाली सरकार बनेगी। 



इस दौरान सांसद रामस्वरूप शर्मा, सांसद वीरेंद्र कश्यप, विधायक महेश्वर सिंह, विधायक गोविंद ठाकुर, विधायक जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष डॉ. सिकंदर, प्रदेश भाजपा महामंत्री राम सिंह, जिप अध्यक्ष रोहिणी चौधरी, हरिराम चौधरी, जिप सदस्य सीता राखा, पूर्व मंत्री खीमीराम, राहुल सोलंकी और अन्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed