फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mandi shivratri festival ends in himachal.

मंडी शिवरात्रि का समापन, वापस लौटे देवी-देवता

Tue, 15 Mar 2016 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 15 Mar 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
 mandi shivratri festival ends in himachal.
देवी-देवताओं की विदाई के साथ सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का समापन हो गया - फोटो : अमर उजाला

देवी-देवताओं की विदाई के साथ सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का समापन हो गया। तीसरी और अंतिम जलेब (शोभायात्रा) राजदेवता माधोराय की अगुवाई में शाही अंदाज में निकली। जलेब में देव माधोराय की पालकी के साथ एक दर्जन से अधिक देवरथ चले।

विज्ञापन


जलेब में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी शिरकत की। अंतिम जलेब को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोगों की भीड़ लगी रही। शिवरात्रि के देव समागम में करीब 190 पंजीकृत देवी-देवता पहुंचे। शिवरात्रि महोत्सव के समापन पर चौहाटा की जातर के बाद दोपहर ढाई बजे जलेब शुरू हुई। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राजदेवता माधोराय और आराध्य देव बाबा भूतनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर जलेब धूमधाम से चौहाटा, मोती बाजार, समेखतर, बालकरूपी, भूतनाथ बाजार होते हुए पड्डल ग्राउंड पहुंची। सबसे आगे पुलिस घुड़सवारी, बैंड, पुलिस कर्मी, महिला पुलिस मार्च पास करते हुए चल रहे थे। देवता छाजणू और छमांहू जलेब में सबसे आगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटलू घटोत्कच, देव कोटलू, देव विष्णु मतलोड़ा, देव मगरू महादेव, बायला नारायण, देव चपलांदू नाग, सराज घाटी के देव बिट्ठू नारायण, लक्ष्मी नारायण, तुंगासी ब्रह्मदेव, महामाया निहरी, अंबिका नाऊ, राज देवता माधोराय की पालकी, शुकदेव थट्टा आदि देवता जलेब में साथ चले।

देव रथों के साथ ढाले-नगाड़े, शहनाई, रणसिंगों की धुनों पर देवलुओं ने नाचते गाते जलेब की शोभा बढ़ाई। जलेब के पड्डल मैदान पहुंचने के बाद राज्यपाल ने महोत्सव का विधिवत समापन किया।


इस दौरान पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक जयराम, पूर्व मंत्री एवं विधायक महेंद्र सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष चंपा ठाकुर, शिवरात्रि मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त संदीप कदम, एडीसी ऋग्वेद ठाकुर, एडीएम विवेक चंदेल और सर्व देवता कमेटी के प्रधान शिवपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed