फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi Shivratri: CM sukhvinder Sukhu said - the work of Shivdham and Mandi airport will be completed

Mandi Shivratri: सीएम सुक्खू बोले- पूरा होगा शिवधाम और मंडी हवाई अड्डे का काम

Sun, 19 Feb 2023 09:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 Feb 2023 09:42 PM IST
सार

पूर्व सरकार ने मंडी में शिवधाम और मंडी हवाई अड्डे के लिए बजट का कोई प्रावधान नहीं किया था। लेकिन वर्तमान सरकार पूर्व सरकार की सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को भी पूरा करेगी।

विज्ञापन
Mandi Shivratri: CM sukhvinder  Sukhu said - the work of Shivdham and Mandi airport will be completed
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद

विस्तार

 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने मंडी में शिवधाम और मंडी हवाई अड्डे के लिए बजट का कोई प्रावधान नहीं किया था। लेकिन वर्तमान सरकार पूर्व सरकार की सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को भी पूरा करेगी। प्रदेश सरकार कांग्रेस पार्टी की ओर से घोषणा पत्र में दी गई सभी 10 गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी। प्रदेश सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने राजनीतिक उद्देश्य से 900 से अधिक सरकारी कार्यालय खोल दिए और अनावश्यक खर्च से राज्य पर आर्थिक बोझ डाला। जिला मंडी के साथ साथ प्रदेश भर के लोगों से उन्हें भरपूर स्नेह और सम्मान मिल रहा है और इसके लिए वह सभी के आभारी हैं।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के लगभग 6000 अनाथ बच्चों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा। मंडी परिधि गृह में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इन बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट के रूप में अपनाने का निर्णय लिया है। योजना के अंतर्गत उनकी उच्च शिक्षा, जेब खर्च, स्वरोजगार तथा घर निर्माण के लिए तीन बिस्वा भूमि सहित तीन लाख रुपये की सहायता राशि का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, विधायक चंद्रशेखर, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता चंपा ठाकुर, चेत राम ठाकुर, पवन ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


मंडी महाशिवरात्रि की विश्व में अलग पहचान: सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी ने समृद्ध संस्कृति, भाईचारे और प्रेम को दर्शाने वाली उच्च परंपराओं का संवर्धन किया है। उन्होंने कहा कि मेले और त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा को दर्शाते हैं। मंडी शिवरात्रि की एक अनूठी पहचान है। देश भर में अपनी विविध परंपरा के लिए जानी जाती है। आधुनिकता के इस दौर में भी मंडी महोत्सव के दौरान परंपराओं का निर्वहन सुनिश्चित किया जाता है। सात दिवसीय उत्सव के दौरान देव समागम मंडी शहर को एक भव्य स्वरूप देता है। यह हम सबका सामूहिक दायित्व है कि हम देवभूमि की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति का संरक्षण करें ताकि आने वाली पीढि़यां इस पर गर्व कर सकें। सुक्खू ने कहा कि मंडी के पहले प्रवास के दौरान उन्हें लोगों का अपार स्नेह प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने पड्डल मैदान में विभागों, बोर्डों एवं निगमों की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर मेला समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी कॉन्ट्रेक्टर्स वेल्फेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष के लिए मुख्यमंत्री को 12.31 लाख रुपये का चेक भी भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अविस्मरणीय क्षण: प्रतिभा सिंह
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने शिवरात्रि के शुभ अवसर पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के लिए अविस्मरणीय क्षण हैं जब मंडी के लोगों को देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करने का मौका मिला है। इस अवसर पर उपायुक्त और शिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अरिंदम चौधरी ने मुख्यमंत्री और गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मंडी का शिवरात्रि महोत्सव हिमाचल प्रदेश की अनूठी संस्कृति के दर्शन करवाता है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 25 फरवरी तक मनाया जाएगा। इस मेले में भाग लेने के लिए दो सौ से अधिक देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया है।


इस मौके पर यह रहे उपस्थित
मेले में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक अनिल शर्मा, चंद्रशेखर, भुवनेश्वर गौड़, सुरेश कुमार, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर व प्रकाश चौधरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोहन लाल ठाकुर, सुरेंद्र पाल ठाकुर, डॉ. जय कुमार आजाद, चंपा ठाकुर, पवन ठाकुर, संजीव गुलेरिया, जीवन ठाकुर, नरेश चौहान, विजय पाल, चेत राम ठाकुर, कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed