फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mandi's Praveen becomes the fourth umpire in the match between India and New Zealand

धर्मशाला: भारत और न्यूजीलैंड के मैच में चौथे अंपायर बने मंडी के प्रवीण

Tue, 24 Oct 2023 12:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Oct 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mandi's Praveen becomes the fourth umpire in the match between India and New Zealand
प्रवीण सेन - फोटो : संवाद

धर्मशाला में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में हिमाचल के मंडी के रहने वाले प्रवीण सेन चौथे अंपायर की भूमिका में रहे। रविवार को खेले गए मुकाबले के लिए इंग्लैंड के रिचर्ड कैटलबर्ग को चौथा अंपायर नियुक्त किया था। बताया जा रहा है कि ऐन मौके पर इनकी तबीयत खराब हो गई। प्रवीण सेन इस समय धर्मशाला में ही हैं। इन्होंने वर्ष 1995 में एचपीसीए और 2008 में बीसीसीआई का अंपायरिंग कोर्स किया है। 

विज्ञापन


ऐसे में इस मैच के लिए प्रवीण सेन को चौथा अंपायर बनने का मौका दिया गया है। प्रवीण सेन हिमाचल की पहली रणजी टीम के सदस्य भी रहे हैं। 1985 में टीम ने पहला रणजी मुकाबला खेला। इसमें सेन भी टीम में थे। प्रवीण सेन ने बताया कि यह उनके लिए यादगार पल रहा। विश्व कप में इस तरह का मौका मिलना अपने आप में गर्व का विषय है। सेन ने इसके लिए बीसीसीआई और एचपीसीए का आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed