फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mandi News Family members angry with inter-religious marriage burnt the car police registered a case

Mandi News: अंतर-धार्मिक विवाह से गुस्साए परिजनों ने फूंकी कार, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sun, 21 Jul 2024 12:39 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 21 Jul 2024 12:39 PM IST
सार

बल्ह घाटी के पल्याणी गांव में पहुंचे करीब छह लोगों ने जमकर बवाल किया। कारण था अंतर-धार्मिक विवाह। युवती के परिजनों ने युवक की कार जला दी, जबकि रिश्तेदारों पर रिवॉल्वर तानकर युवक और युवती का पता बताने का दबाव बनाया।

विज्ञापन
Mandi News Family members angry with inter-religious marriage burnt the car police registered a case
बल्ह घाटी के पल्याणी गांव में फूंकी कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के नंगल में अंतर-धार्मिक विवाह करने के बाद भागे युवक और युवती की तलाश में शुक्रवार को बल्ह घाटी के पल्याणी गांव में पहुंचे करीब छह लोगों ने जमकर बवाल किया। युवती के परिजनों ने युवक की कार जला दी, जबकि रिश्तेदारों पर रिवॉल्वर तानकर युवक और युवती का पता बताने का दबाव बनाया।

विज्ञापन


रिश्तेदारों ने दोनों के मनाली चले जाने की बात बताई, जिसके बाद जान बच पाई। रिश्तेदारों की शिकायत पर बल्ह पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवती के परिजन पहले से हथियार और पेट्रोल साथ लेकर गांव पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार पंजाब के नंगल के एक युवक और युवती ने अंतरधार्मिक विवाह कर लिया। दूसरे धर्म के युवक के साथ विवाह के कारण ही युवती के परिजन भड़क गए हैं।
विज्ञापन


दोनों शादी करने के बाद सबसे पहले सुंदरनगर आए। इसके बाद दोनों कार से बल्ह घाटी के पल्यानी गांव स्थित युवक के ननिहाल पहुंचे। कार को यहां खड़ा करके दोनों बस से मनाली रवाना हो गए। दोनों का पीछा करते हुए युवती के परिजन भी पल्यानी गांव पहुंच गए। यहां उन्होंने युवक के रिश्तेदार के घर में बेटी की तलाश में तोड़फोड़ भी की। युवती का कोई सुराग न लगने पर उन्होंने युवक के रिश्तेदार पर रिवाल्वर तान दी और दोनों का पता बताने का दबाव बनाया। युवती के परिजनों के साथ आए लोगों ने युवक की कार को भी जला दिया। इसके बाद सभी यहां से चले गए। शिकायत मिलने पर बल्ह पुलिस थाना की टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उधर, एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि युवक-युवती को बल्ह पुलिस ने अपनी हिफाजत में ले लिया है। नंगल पुलिस को भी बुलाया है। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना बल्ह में आर्म्स एक्ट, भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed