फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News: Bear killed woman in Jogindernagar Padhar Mandi Himachal Pradesh

Mandi News: भालू ने ले ली महिला की जान, चीखती चिल्लाती रही, आदमखोर ने पूरा चेहरा नोच डाला

Sat, 24 Dec 2022 06:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पधर/जोगिंद्रनगर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पधर/जोगिंद्रनगर(मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 24 Dec 2022 06:26 PM IST
सार

भालू ने महिला का सिर और चेहरा पूरी तरह नोच डाला। महिला के रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो घर से करीब 200 मीटर दूरी पर वह मृत हालत में मिली।

विज्ञापन
Mandi News: Bear killed woman in Jogindernagar Padhar Mandi Himachal Pradesh
अस्पताल में महिला के परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडी जिले की झटिंगरी पंचायत के शोधगण गांव में मवेशियों के लिए चारा लाने जंगल गई महिला छिकड़ी देवी (60) पत्नी जसवंत सिंह पर भालू ने हमला कर मार डाला। घटना शुक्रवार शाम की है, जिसका पता ग्रामीणों को देर रात लगा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


भालू ने महिला का सिर और चेहरा पूरी तरह नोच डाला। महिला के रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो घर से करीब 200 मीटर दूरी पर वह मृत हालत में मिली। वन परिक्षेत्र अधिकारी शिवम रतन, डिप्टी रेंजर शुकरु राम और वनरक्षक मीना कुमारी सहित अन्य वन कर्मी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरे लगाकर आदमखोर भालू को पकड़ने की मांग की है। भालू के हमले की इस साल यह दूसरी घटना है। 10 दिन पहले चौहारघाटी की लटराण पंचायत में एक भेड़ पालक भालू के हमले में घायल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed