फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi Mahashivratri: Rajendra of Mandi, Kanejo of Chamba ran the fastest in Half Marathon

मंडी महाशिवरात्रि: हाफ मैराथन में मंडी के राजेंद्र, चंबा की कनीजो दौड़े सबसे तेज

Fri, 24 Feb 2023 06:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Feb 2023 06:34 PM IST
सार

मंडी पुलिस की ओर से हाफ मैराथन करवाई गई। दौड़ में 120 प्रतिभागियों ने भाग्य आजमाया। सुबह 9:30 बजे शुरू हुई दौड़ को एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

विज्ञापन
Mandi Mahashivratri: Rajendra of Mandi, Kanejo of Chamba ran the fastest in Half Marathon
हाफ मैराथन में प्रतिभागी। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के मौके पर मंडी पुलिस की ओर से हाफ मैराथन करवाई गई। दौड़ में 120 प्रतिभागियों ने भाग्य आजमाया। सुबह 9:30 बजे शुरू हुई दौड़ को एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग की 21 किलोमीटर दौड़ में बल्ह क्षेत्र के चुनाहण गांव के राजेंद्र कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बिलासपुर के दालटा निवासी अनिश चंदेल दूसरे और चंबा के भलेई निवासी पवन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। प्रथम स्थान हासिल करने वाले को 15,000 , दूसरा स्थान प्राप्त करने वालो को 7,500 और तीसरे स्थान के लिए 5,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। महिला वर्ग की 11 किलोमीटर दौड़ में चंबा की कनीजो प्रथम स्थान पर रहीं। कांगड़ा की गार्गी शर्मा दूसरे और मंडी जोगिंद्रनगर की शिया देवी तीसरे स्थान पर रहीं। पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पर रहने वाली प्रतिभागी को 12,000, 7,500 और 5,000 की राशि भेंट की गई। इस अवसर पर धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एलआर मनमोहन सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक अमित यादव, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवराज मौजूद रहे।

विज्ञापन


इन स्पर्धाओं में यह रहे अव्वल
फन रन 3 किलोमीटर दौड़ चार वर्गों में करवाई गई। इसमें 10 से 16, 17 से 35, 36 से 60 और 60 वर्ष से अधिक के प्रतिभागियों ने भाग लिया। 10 से 16 आयु वर्ग में तरमोह बल्ह के राहुल प्रथम, बाल्ट बल्ह के नितेश संधू दूसरे और सोयरा बल्ह के बकशीश ने तीसरा स्थान हासिल किया। 17 से 35 में पाली बल्ह के रोहित प्रथम, राकणी मंडी के रुस्तम दूसरे और पाली बल्ह के केतन तीसरे स्थान पर रहे। 36 से 60 में अर्की सोलन के सुख राम पहले, सौली खड्ड मंडी के निर्मल सिंह दूसरे और डोढवां सुंदरनगर के अमर सिह ने तीसरा स्थान हासिल किया। 60 वर्ष से ऊपर वाले वर्ग में समखेतर बाजार मंडी निवासी हेमंत वैद्य प्रथम, सोयरा पाली पधर निवासी हरवंश सिंह दूसरे और मंडी शहर के सुरेंद्र कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वालों को 2,100, 1,100 और 700 रुपये भेंट किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed