फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi Mahashivratri Mahotsav middle Jaleb started in royal style

Mandi Mahashivratri Mahotsav: शाही अंदाज में निकली मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव की मध्य जलेब

Tue, 12 Mar 2024 06:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Mar 2024 06:24 PM IST
सार

 गण्यमान्य लोगों, प्रशासन के अधिकारियों, देवता समिति के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने रंग-बिरंगी पगड़ियां पहन जलेब की शोभा बढ़ाई।

विज्ञापन
Mandi Mahashivratri Mahotsav middle Jaleb started in royal style
शाही अंदाज में निकली मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव मध्य जलेब - फोटो : संवाद

विस्तार

छोटी काशी में चल रहे अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की मध्य जलेब मंगलवार को शाही शान के साथ निकाली गई। इसमें बतौर मुख्यातिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने जलेब में शामिल होने से पहले राजदेवता माधोराय मंदिर में पूजा-अर्चना की। देव ध्वनियों के साथ राजदेवता माधोराय के मंदिर से शुरू हुई जलेब पड्डल मैदान में पूरी हुई। स्वास्थ्य मंत्री डीसी कार्यालय से लेकर सेरी मंच तक पैदल और उसके बाद पड्डल मैदान तक दर्जनों देवी-देवताओं के साथ शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान वाद्य यंत्रों से निकलने वाली देव ध्वनियों से पूरा शहर गुंजायमान रहा। जलेब में हजारों लोग देव परंपरा के गवाह बने। इस जलेब में भी परंपरा के अनुसार 21 देवी-देवता माधोराय की पालकी के आगे और छह देवी-देवता पालकी से पीछे चलते हैं। जलेब में देव धुनों पर देवताओं संग देवलुओं ने भी खूब नृत्य किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जलेब में दिखा अव्यवस्था का आलम
इस जलेब में अव्यवस्था के चलते लोग हैरान हुए। क्योंकि यह जलेब दो हिस्सों में बंट गई। इसका कारण यह रहा कि बीआईपी अभी तैयार नहीं हुए थे और जलेब शुरू हो गई। इसके कारण आधे देवी-देवता करीब 200 मीटर आगे निकल गए और राज देवता माधोराय सहित मुख्य अतिथि व अन्य देवी-देवता पीछे रह गए। करीब 20 मिनट तक आधी जलेब नहीं आई और सेरी मंच से लेकर डीसी कार्यालय तक स्थान खाली पड़ा रहा। बाद में राजदेवता माधोराय की पालकी मुख्यातिथि और अन्य देवी-देवता पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed