फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mandi Lok Sabha by election: Pratibha singh said that there is a huge difference in BJP's words and deeds

मंडी लोकसभा उपचुनाव: प्रतिभा बोलीं- भाजपा की कथनी, करनी में बहुत अंतर

Fri, 15 Oct 2021 08:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/जोगिंद्रनगर
अमर उजाला नेटवर्क, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/जोगिंद्रनगर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Oct 2021 08:38 PM IST
सार

कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने  कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। भाजपा क्षेत्रवाद को बढ़ावा देते हुए लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस भाजपा के कुशासन, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी जैसे जटिल मुद्दों पर उपचुनाव लड़ रही है। 

विज्ञापन
Mandi Lok Sabha by election: Pratibha singh said that there is a huge difference in BJP's words and deeds
कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने छतरी, करसोग और पांगणा में चुनावी सभाएं कीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किसी विशेष क्षेत्र का नहीं होता वह पूरे प्रदेश का होता है। लोकतंत्र में जनमत ही सर्वोपरि होता है। इसका पूरा सम्मान किया जाना चाहिए। भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। भाजपा क्षेत्रवाद को बढ़ावा देते हुए लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस भाजपा के कुशासन, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी जैसे जटिल मुद्दों पर उपचुनाव लड़ रही है। वीरभद्र सिंह के निधन से उन्होंने ही नहीं, पूरे प्रदेश ने लोकप्रिय नेता खो दिया है। वह लाखों लोगों के दिलों में बसते थे। उपचुनाव मोदी सरकार की तानाशाही, बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे दिनों के वायदे, हर साल दो करोड़ रोजगार देने जैसे झूठे वायदों के मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। देश का किसान और बागवान तीन नए काले कृषि कानूनों के विरोध में सड़कों पर बैठा है। कांग्रेस ने 70 सालों के अपने शासनकाल में जो सरकारी संपत्तियों को बनाया था, उसे केंद्र की मोदी सरकार आज एक एक करके बेच रही है। 

विज्ञापन


सीबीआई जांच पर केंद्र सरकार का दबाव : आशा
मंडी संसदीय क्षेत्र की प्रभारी और डल्हौजी की विधायक आशा कुमारी ने जोगिंद्रनगर में प्रेस वार्ता में कहा कि सांसद रामस्वरूप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में सीबीआई जांच न करवाने पर प्रदेश सरकार पर केंद्र का दबाव हावी रहा है। 17 विस क्षेत्रों के मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले दिवंगत सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की सीबीआई जांच की मांग पर स्वजनों के कहने के बावजूद प्रदेश सरकार ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। करीब चार लाख मतों से जीत हासिल करने वाले सांसद रामस्वरूप शर्मा की रहस्यमयी मौत पर उनके परिजन भी लगातार दिल्ली के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सरकार ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। भाजपा विकास के मुद्दों पर बहस करने से बच रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed