फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi-Kullu highway restored for traffic after closed due to Landslide

भूस्खलन से बंद मंडी-कुल्लू हाईवे यातायात के लिए बहाल, सोलन में मशीन पर गिरा मलबा

Tue, 14 Jan 2020 04:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Jan 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Mandi-Kullu highway restored for traffic after closed due to Landslide
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के मंडी जिले में चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर बनाला के पास चट्टानें आने से सोमवार शाम से बंद मार्ग को बहाल कर दिया गया है। यहां पहाड़ी से रुक-रुक कर भूस्खलन हो रहा था, जिस कारण दिनभर यहां जाम लगता रहा।  

विज्ञापन


इसको देखते हुए प्रशासन ने हाईवे को मंगलवार सुबह आठ बजे तक के लिए बंद कर दिया था। इससे हाईवे रात भर ठप रहा। मंगलवार को प्रशासन ने हाईवे बहाल कर दिया है। इससे सैलानियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। बनाला में शनिदेव मंदिर के पास लगातार भूस्खलन लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। 
विज्ञापन


वहीं, कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर फोरलेन निर्माण के दौरान रबौण में मुख्य चौक पर अचानक मलबा खिसककर पोकलेन पर आ गिरा। हादसे में मशीन ऑपरेटर मलबे की जद में आने से अंदर ही फंस गया। मशीन के कांच तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। घायल ऑपरेटर संदीप गुरदासपुर पंजाब का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed