{"_id":"685d1ac13a234559ce0f14f3","slug":"mandi-kullu-highway-obscene-acts-coming-out-of-the-sunroof-of-the-car-video-goes-viral-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: मंडी-कुल्लू राजमार्ग कार के सनरूफ से निकलकर कीं अश्लील हरकतें, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: मंडी-कुल्लू राजमार्ग कार के सनरूफ से निकलकर कीं अश्लील हरकतें, वीडियो वायरल
Thu, 26 Jun 2025 03:34 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 26 Jun 2025 03:34 PM IST
विज्ञापन
सनरूफ से निकलकर कीं अश्लील हरकतें, वीडियो वायरल
- फोटो : संवाद
मंडी-कुल्लू राजमार्ग पर चलती कार में कपल के अश्लील हरकतें करने का वीडियो वायरल हुआ है। घटना चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे की है। 14 जून को सुंदरनगर के डडौर चौक के पास हरियाणा नंबर की कार में सवार एक कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कपल कार के सनरूफ से बाहर निकलकर अश्लील हरकतें कर रहा है। यह वीडियो एक स्थानीय व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया जो उनकी कार के पीछे चल रहा था।
विज्ञापन
22 जून को देवभूमि में पर्यटक चलती कार के सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर जाम छलकाते नजर आए। पंडोह के पास से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने इनका वीडियो बनाया जो वायरल हो गया। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि एक युवक सनरूफ से बाहर निकलकर शराब पी रहा है, जबकि अन्य साथी खिड़की से लटकते हुए सिगरेट के कश और पैग लगा रहे हैं। पंडोह पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। वाहन की पहचान की जा रही है। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन