{"_id":"6300da1b97e7ab3b6d794f43","slug":"mandi-cloud-burst-saved-mother-in-law-and-son-daughter-but-pushpa-herself-got-swept-away-in-the-nala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi cloud burst: सास और बेटे-बेटी को तो बचा लिया लेकिन खुद नाले में बह गईं पुष्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi cloud burst: सास और बेटे-बेटी को तो बचा लिया लेकिन खुद नाले में बह गईं पुष्पा
Sun, 21 Aug 2022 11:36 AM IST
Krishan Singh
ललित ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)
ललित ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:36 AM IST
सार
मंडी जिले में सराज के क्योली में बादल फटने के बाद घरवालों को बचाने के लिए एक महिला पुष्पा अंतिम सांस तक लड़ी। घटना के वक्त पुष्पा के पति और सुसर घर पर नहीं थे।
विज्ञापन
थुनाग में तबाही।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सराज के क्योली में बादल फटने के बाद घरवालों को बचाने के लिए एक महिला पुष्पा अंतिम सांस तक लड़ी। घटना के वक्त पुष्पा के पति और सुसर घर पर नहीं थे। लिहाजा, पुष्पा ने बड़ी हिम्मत के साथ अपने बेटे-बेटी और सास को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद वह दोबारा घर में चली गई। इसी बीच घर गिर गया और वह मलबे के साथ बाढ़ के पानी से उफन रहे क्योली नाले में बह गई। शनिवार देर शाम महिला का शव बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
क्योली पंचायत के उपप्रधान खजान सिंह ने बताया कि यह घटना महेंद्र कुमार पुत्र परस राम के घर पर घटी है। महेंद्र पुष्पा के ससुर हैं। घटना के समय महेंद्र और उनका बेटा (पुष्पा के पति) गगन घर पर नहीं थे। महेंद्र की पत्नी व पोता-पोती और बहू पुष्पा घर पर मौजूद थे। सास और बहू को मकान पर मलबा गिरने का आभास हो गया था। इसीलिए पुष्पा ने हिम्मत के साथ सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। खुद भी बाहर निकल आई थी। लेकिन वह घर में दोबारा वापस चली गई। क्यों गई, इसका पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
संभलने तक का नहीं मिला मौका, जैंशल में पूरा परिवार ही खत्म
जिला मंडी में शुक्रवार की रात को बारिश मौत बनकर बसी। गहरी नींद में सोए-सोए कई जिंदगियां मलबे में दफन हो गईं। मंडी-कटौला-पराशर मार्ग पर बागी नाला में आई बाढ़ ने तो पूरे परिवार को ही अपनी आगोश में ले लिया।
विज्ञापन
इस परिवार को अंदेशा था लेकिन हादसा पलक झपकते ही हो गया। इस परिवार के पांच लोग अभी लापता हैं जबकि दो बच्चों के शव मिल गए हैं। नाचन, सराज और द्रंग में बादल फटने की घटनाओं से लोगों की जिंदगी भर की कमाई पानी में बह गई है।