फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi Cloud Burst: People shed tears in front of cm sukhvinder Sukhu, said- they are spending the night in th

Mandi Cloud Burst: मुख्यमंत्री सुक्खू के सामने छलके लोगों के आंसू, बोले-मंदिर की सराय में कट रही रात

Thu, 03 Jul 2025 10:13 AM IST
Krishan Singh सुशील शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)
सुशील शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Jul 2025 10:13 AM IST
सार

मंडी जिले के लौंगणी पंचायत के रैंबला वार्ड के तहत आने वाले स्याठी गांव के आपदा प्रभावितों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपना दर्द बताया।

विज्ञापन
Mandi Cloud Burst:  People shed tears in front of cm sukhvinder Sukhu, said- they are spending the night in th
धर्मपुर के स्याठी गांव के लोगों से बातचीत करते मुख्यमंत्री। - फोटो : विभाग

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के लौंगणी पंचायत के रैंबला वार्ड के तहत आने वाले स्याठी गांव के आपदा प्रभावितों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपना दर्द बताया। आपदा के कहर से बेघर हुए लोगों की आंखों में आंसू छलक आए। मंदिर की सराय में शरण लेने वाले इन आपदा प्रभावितों ने बताया कि बड़ी मेहनत से उन्होंने घर बनाए थे। आपदा ने उनका सब छीन लिया। उनको अब आगे की चिंता सताने लगी है।

विज्ञापन

दोबारा घर बनाने के लिए पूंजी नहीं है और न ही सुरक्षित जमीन बची है। जो कपड़े तन पर पहने हैं, अब केवल वही शेष हैं। जीवन भर की कमाई से बनाए घर आपदा में जमींदोज हो गए। त्रैबला वार्ड के स्याठी गांव में करीब 18 परिवार बेघर हो गए हैं। बेघर लोगों ने बताया कि उनकी जीवन भर की कमाई आपदा में नष्ट हो गई है। अब उनके पास न तो जमीन है और न ही पैसा है। अगर सरकार उनकी सहायता करती भी है तो वह घर कहां बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जो दृश्य देखे, वह झकझोर देने वाले : सुक्ख
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में लिखा-मंडी जिले में आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया। यहां जो दृश्य मैंने देखे, वे भीतर तक झकझोर देने वाले हैं। उजड़े घर, टूटी सड़कें, सदमे में परिजन और हर ओर फैला दर्द जिसे शब्दों में बांध पाना मेरे लिए बेहद कठिन है। कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, कई की जीवन भर की पूंजी पल भर में मिट्टी में मिल गई। राज्य सरकार इस कठिन समय में आपके साथ खड़ी है। आपका दुख, मेरा अपना दुख है। मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं- हम सब मिलकर इस संकट से जरूर उबरेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed