फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mandi Boy Drowned In Khadd

छुट्टियां बिताने बुआ के घर जा रहा छात्र खड्ड में डूबा, मौत

Tue, 27 Jun 2017 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर (मंडी) Updated Tue, 27 Jun 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
Mandi Boy Drowned In Khadd

बुआ के घर छुट्टियां बिताने जा रहे नौवीं के छात्र की पैर फिसलने से ज्यूनी खड्ड में डूबकर मौत हो गई। घटना के वक्त छात्र अपने छोटे भाई के साथ था। छोटे भाई ने चिल्लाकर लोगों को मदद के लिए बुलाया लेकिन काफी देर हो चुकी थी। हादसा हिमाचल के मंडी जिले में हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लोकेंद्र कुमार (15) पुत्र कर्म दास गांव रठैणी ग्राम पंचायत डडोह नौवीं कक्षा का छात्र था। स्कूलों में बरसात की छुट्टियां होने की वजह से वह अपने छोटे भाई के साथ पिपलागलु समोवीसेरी स्थित बुआ के घर पैदल निकल पड़ा। उसके चाचा राज कुमार के अनुसार दोपहर बाद 1:30 बजे दोनों घर से निकले थे।
विज्ञापन


स्यांज से पीछे पंगल्युर के पास पहुंचे तो वहां लोकेंद्र का अचानक पांव फिसल गया और वह खड्ड में गिर गया। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और छात्र को निकालकर नागरिक स्वास्थ्य केंद्र गोहर ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मंडी जोनल अस्पताल भिजवाया गया है। थाना प्रभारी चांद किशोर ने छात्र की मौत की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed