फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mandi accident: two more dead bodies recovered from pandoh dam

मंडी हादसाः दो और छात्राओं के शव बरामद

Sun, 20 Jul 2014 04:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 20 Jul 2014 04:24 PM IST
विज्ञापन
mandi accident: two more dead bodies recovered from pandoh dam

मंडी के पास ब्यास नदी में बहे दो और छात्राओं के शव बरामद कर लिए गए हैं। ये शव पंडोह डैम से मिले हैं। एनडीआरएफ की टीम ने दोपहर करीब दो बजे इन शवों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


दोनों शव काफी सड़ चुके थे जिससे इनकी शिनाख्त करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिलहाल इनकी पहचान हो गई है। ये दोनों ही छात्राएं हैं।

इनमें एक शव कसारला रिधिथा और दूसरा देसोरी श्रीनिधी का है। इन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही इनके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

अब तक 24 शव बरामद


एनडीआरएफ की टीम ने अब तक कुल 24 शव बरामद कर लिए हैं। आठ जून को हुई इस दर्दनाक घटना में हैदराबाद के इंजीनियरिंग कॉलेज के 24 छात्र और एक टुअर गाइड ब्यास में बह गए थे।
विज्ञापन


अभी भी एक शव का पता नहीं चल पाया है। ये सभी छात्र मनाली स्टडी टुअर पर आए थे। मौज मस्ती करने के लिए ये ब्यास में उतरे लेकिन तभी लारजी डैम से छोड़े गए पानी से ये ब्यास में बह गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed