फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi accident news Himachal: truck car accident one killed four injured refer to PGI Chandigarh

हादसा: घर आ रहे परिवार की ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

Thu, 15 Jul 2021 04:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बलद्वाड़ा/सरकाघाट (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, बलद्वाड़ा/सरकाघाट (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 15 Jul 2021 04:55 PM IST
सार

बलद्वाड़ा से दो किलोमीटर दूर प्लासी पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में प्रेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Mandi accident news Himachal: truck car accident one killed four injured refer to PGI Chandigarh
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घुमारवीं-सरकाघाट एनएच पर बलद्वाड़ा के प्लासी में ट्रक और कार की जोरदार टक्कर से कार चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। चार गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। कार में एक ही परिवार के पांच सदस्य सवार थे। हादसा गुरुवार सुबह सात बजे पेश आया। कार में सवार खुडला निवासी प्रेम सिंह (60) अपने बेटे अभिषेक, बहू सुषमा देवी और पोते प्रियांशु और पोती रूजल के साथ चंडीगढ़ से घर आ रहे थे।

विज्ञापन


बलद्वाड़ा से दो किलोमीटर दूर प्लासी पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में प्रेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अभिषेक, सुषमा, प्रियांशु, रूजल और चालक सुमित कुमार (26) निवासी खुडला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बलद्वाड़ा ले जाया गया, यहां से उन्हें टांडा रेफर कर दिया गया। टांडा में गंभीर घायल सुमित कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन


अन्य को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। उधर, प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार बाल कृष्ण ने मौके पर जाकर मृतक सहित घायलों के परिजनों को 40 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की है। प्रारंभिक चरण में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंभीर घायलों को चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed