{"_id":"61ebbeb5347b747ad0583ff4","slug":"manav-bharti-university-fake-degree-case-cid-probe-transactions-in-bank-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी डिग्री मामला: दिल्ली, यूपी और बिहार से एमबीयू में हुआ करोड़ों का लेनदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी डिग्री मामला: दिल्ली, यूपी और बिहार से एमबीयू में हुआ करोड़ों का लेनदेन
Sat, 22 Jan 2022 01:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:52 PM IST
सार
सूत्रों के अनुसार अब तक पचास हजार डिग्रियों के बेचे जाने की जानकारी सामने आई है। साथ ही यह भी साफ हो गया है कि सिर्फ करीब एक हजार डिग्रियां ही विश्वविद्यालय ने सही तरीके से जारी की थी।
विज्ञापन
जांच- सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुचर्चित फर्जी डिग्री मामले की जांच कर रही सीआईडी को मानव भारती विश्वविद्यालय और उसके मालिक राज कुमार राणा से जुड़े बैंक खातों में यूपी, बिहार, तेलंगाना, राजस्थान और दिल्ली से करोड़ों के लेनदेन की जानकारी मिली है। बैंक खातों के अध्ययन से पता चला है कि दो से पांच लाख रुपये तक दोनों ही बैंक खातों में जमा किए गए। इस लेन देन के आधार पर अब जांच एजेंसी उन एजेंटों को भी अपनी चार्जशीट का हिस्सा बनाने की तैयारी में है जिन्होंने राणा को पैसे भेजे।
विज्ञापन
साथ ही इन खातों का सीधे तौर पर राणा से लिंक निकाला जा रहा है ताकि उसे कोर्ट में साबित किया जा सके। सूत्रों के अनुसार अब तक पचास हजार डिग्रियों के बेचे जाने की जानकारी सामने आई है। साथ ही यह भी साफ हो गया है कि सिर्फ करीब एक हजार डिग्रियां ही विश्वविद्यालय ने सही तरीके से जारी की थी। इस फर्जी डिग्री के धंधे से उसने कई सौ करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
पुलिस इस आंकड़े को भी जुटाने की कोशिश कर रही है कि आखिर कितनी राशि में कितनी डिग्रियां बेंची गई और उनसे कितना काला धन अर्जित किया। उधर, ईडी भी राणा और उसके परिवार के सदस्यों पर अपना शिकंजा कस चुकी है। तीनों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया जा चुका है। ऐसे में यह तय है कि अब राणा जहां देश से बाहर नहीं जा सकता। वहीं, पत्नी और बेटी के ऑस्ट्रेलिया से भारत आने पर दोबारा देश छोड़ना संभव नहीं रहेगा।
विज्ञापन