फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manali Winter Carnival: Hundreds of women performed group dance on Mall Road

मनाली विंटर कार्निवल: मालरोड पर 324 महिलाओं ने डाली नाटी, पर्यटक भी झूमे

Fri, 17 Jan 2025 05:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Jan 2025 05:49 PM IST
सार

 108 महिला मंडलों की 324 महिलाओं ने एक साथ नाटी डाली तो परिवेश कुल्लवी संस्कृति के रंग में रंग गया।

विज्ञापन
Manali Winter Carnival: Hundreds of women performed group dance on Mall Road
मालरोड़ पर सैकड़ों महिलाओं ने डाली सामूहिक नाटी - फोटो : संवाद

विस्तार

विंटर कार्निवल-2025 में होने वाली महानाटी के लिए शुक्रवार को राइट बैंक की महिलाओं की रिहर्सल हुई। 108 महिला मंडलों की 324 महिलाओं ने एक साथ नाटी डाली तो परिवेश कुल्लवी संस्कृति के रंग में रंग गया। पर्यटक भी नाटी देख झूम उठे। कार्निवल के दौरान दो दिन महानाटी होगी। इसमें एक दिन लेफ्ट बैंक तो एक दिन राइट बैंक की महिलाएं महानाटी में हिस्सा लेंगी। शुक्रवार को मनाली के मालरोड पर महानाटी की रिहर्सल की गई। राइट बैंक से 108 महिला मंडलों ने इसमें भाग लिया। सभी महिला मंडलों से तीन-तीन महिलाएं आमंत्रित की गईं। इससे पहले बुधवार को लेफ्ट बैंक की महिला मंडलों की रिहर्सल हुई। गौरतलब है कि हर साल दो से छह जनवरी स्तरीय विंटर कार्निवल होता है।

विज्ञापन


इस साल पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों की मांग पर कार्निवल की तिथि में बदलाव किया गया है। इस साल कार्निवल 20 से 24 जनवरी तक चलेगा। इसकी तैयारियां जोरों पर चली हैं। इससे पहले बुधवार को लेफ्ट बैंक की 90 महिला मंडलों की महिलाओं ने महानाटी की रिहर्सल की थी। कार्निवल में 21 और 23 जनवरी को महानाटी होगी। कई इलाकों में बर्फबारी होने के बावजूद 108 महिला मंडल रिहर्सल करने पहुंचे। रिहर्सल में सभी महिलाएं रंग-बिरंगे पट्टू और धाठू में नजर आईं। पर्यटकों ने भी महानाटी का लुत्फ लिया। पर्यटकों ने इस ऐतिहासिक प्लीज को अपने कैमरे में कैद किया और सेल्फी भी ली। इस अवसर पर विधायक भुवनेश्वर गौड़, एसडीएम रमण कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed