फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manali Winter Carnival: Audition date fixed for Winter Queen and Voice of Carnival

Manali Winter Carnival: विंटर क्वीन और वायस ऑफ कार्निवल के लिए ऑडिशन की तिथि तय

Mon, 18 Dec 2023 09:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एंजेसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एंजेसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Dec 2023 09:50 PM IST
सार

विंटर क्वीन और वायस ऑफ कार्निवल के लिए 20 दिसंबर से ऑडिशन होंगे। कार्निवल कमेटी ने ऑडिशन की जगह और तिथि तय कर ली है। 28 दिसंबर तक ऑडिशन होंगे। 

विज्ञापन
Manali Winter Carnival: Audition date fixed for Winter Queen and Voice of Carnival
मनाली विंटर कार्निवल। - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 2 से 6 जनवरी तक होने वाले उत्सव में विंटर क्वीन प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण होगी। विंटर क्वीन का खिताब जीतने वाली युवती को ताज के साथ एक लाख रुपये का नकद इनाम भी दिया जाएगा। वायस ऑफ कार्निवल में सुरों के सरताज बनने वाले को 50,000 रुपये बतौर इनाम दिए जाएंगे।

विज्ञापन


विंटर क्वीन और वायस ऑफ कार्निवल के लिए 20 दिसंबर से ऑडिशन होंगे। कार्निवल कमेटी ने ऑडिशन की जगह और तिथि तय कर ली है। 28 दिसंबर तक ऑडिशन होंगे। उसके बाद कार्निवल में विभिन्न राउंड के बाद छह जनवरी को ग्रेंड फिनाले होगा।
विज्ञापन


कार्निवल में विंटर क्वीन बनने वाली युवती को ताज के साथ एक लाख का इनाम दिया जाएगा। दूसरे स्थान पर रहने वाली सुंदरी को 50 जबकि तीसरे स्थान वाली प्रतिभागी को 30 हजार और ताज पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। विंटर क्वीन और वायस ऑफ विंटर कार्निवल के आडिशन को लेकर कार्निवल कमेटी ने पांच शहरों में जगह चिह्नित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ शहर में आडिशन 20 दिसंबर को पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में होंगे। शिमला के आरकेएमवी में 22, मंडी के सरदार पटेल विश्वविद्यालय में 24, कुल्लू के देव सदन में 26 और वन्य प्राणी विभाग सभागार मनाली में 28 दिसंबर को ऑडिशन होंगे।


एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने बताया कि विंटर क्वीन और वायस ऑफ विंटर कार्निवल के प्रतिभागियों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़, शिमला, मंडी, कुल्लू और मनाली में ऑडिशन होंगे। ऑडिशन के लिए कमेटी का गठन कर लिया है। विंटर क्वीन को एक लाख जबकि वायस ऑफ कार्निवल को 50,000 का इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed