फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   manali sheetal agarwal air hostess brings people of india from Italy

जान की परवाह किए बिना देश के लिए सेवाएं दे रही हिमाचल की बेटी

Sun, 22 Mar 2020 04:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 22 Mar 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
manali sheetal agarwal air hostess brings people of india from Italy
मनाली की रहने वाली शीतल अग्रवाल एयर इंडिया में एयर होस्टेस हैं। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना की चपेट में आई पूरी दुनिया जहां सहमी हुई है। वहीं पर्यटन नगरी मनाली की बेटी शीतल अग्रवाल अपनी जान की परवाह न कर देश के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं। मनाली की रहने वाली शीतल अग्रवाल एयर इंडिया में बतौर एयर होस्टेस हैं। हाल ही में शीतल एयर इंडिया के विमान में लगभग 190 इटली के विदेशी पर्यटकों को लेकर इटली छोड़ कर आई हैं।

विज्ञापन


हालांकि इटली ने इन इटली वासियों को वापस ले जाने में असमर्थता जताई थी, लेकिन भारत सरकार ने इन्हें अपने खर्चे पर वापिस उनके देश छोड़ने का निर्णय लिया था। गत दिन शीतल अपनी एयर इंडिया की टीम के साथ विदेशियों को उनके देश में छोड़ कर आई हैं। इस दौरान इटली में फंसे लगभग 250 भारतीयों को वापस अपने वतन लेकर आए हैं।
विज्ञापन


शीतल अग्रवाल के पिता राज अग्रवाल ने बताया कि उनकी बेटी विदेशियों पर्यटकों को लेकर गई थी और वापसी में इटली में फंसे भारतीयों को लेकर भारत लौटीं हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें उनकी बेटी पर गर्व है कि ऐसी आपात स्थिति में भी वह अपनी सेवाएं देश के लिए दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शीतल अब आने वाले सात दिनों तक अपने घर के अंदर ही रहेंगी और बाहर किसी से भी नहीं मिलेगी। पिता राज अग्रवाल और माता लता अग्रवाल ने बताया कि उनकी बेटी ने मनाली दिल्ली पब्लिक स्कूल में नॉन मेडिकल की पढ़ाई है। इसके बाद दिल्ली में एयर होस्टेस की पढ़ाई व ट्रेनिंग की। कहा कि उनकी बेटी छह सालों से एयर इंडिया में काम कर रही है। इससे पहले वह गो एयर में भी काम कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed