फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manali-Leh road: 37 km of restoration distance left, snow removal campaign intensified

मनाली-लेह मार्ग: 37 किमी रह गया बहाली का फासला, बर्फ हटाने का अभियान तेज

Mon, 14 Mar 2022 06:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Mar 2022 06:48 PM IST
सार

 मनाली से हिमाचल की सीमा सरचू तक की कुल दूरी करीब 222 किलोमीटर है। सीमा सड़क संगठन ने मनाली-लेह मार्ग को बहाल करने के लिए का लक्ष्य 31 मार्च से पहले का रखा है। जबकि पिछले साल यह मार्ग 28 मार्च को बहाल हुआ था। 

विज्ञापन
Manali-Leh road: 37 km of restoration distance left, snow removal campaign intensified
मनाली-लेह मार्ग बहाली का काम तेज। - फोटो : संवाद

विस्तार

मनाली-लेह मार्ग की बहाली के लिए मात्र 37 किलोमीटर का फासला रह गया है। बीआरओ ने दोनों ओर से बर्फ हटाने का काम युद्घस्तर पर शुरू किया है। मनाली के साथ सरचू की तरफ से बर्फ हटाओ अभियान को तेज किया गया है। सोमवार तक मनाली से 170 और सरचू की तरफ से 15 किलोमीटर से बर्फ को हटा दिया है। मनाली से हिमाचल की सीमा सरचू तक की कुल दूरी करीब 222 किलोमीटर है। सीमा सड़क संगठन ने मनाली-लेह मार्ग को बहाल करने के लिए का लक्ष्य 31 मार्च से पहले का रखा है। जबकि पिछले साल यह मार्ग 28 मार्च को बहाल हुआ था।

विज्ञापन


बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि मौसम ने साथ दिया तो लक्ष्य से पहले मनाली-लेह को खोला जाएगा। हालांकि बीआरओ का काफिला दोनों तरफ से दारचा से आगे पटसेउ और सरचू से बारालाचा की ओर बढ़ रहा है। वहीं बीआरओ को भी माइनस तापमान में बारालाचा में अधिक पसीना बहाना पड़ेगा। बीआरओ के कमाडंर कर्नल शबरीश वाचली ने कहा कि बीआरओ मनाली-लेह मार्ग बहाली के करीब पहुंचने वाला है। 222 किलोमीटर लंबे मनाली-सरचू मार्ग से अब मात्र 37 किलोमीटर से बर्फ को हटाना शेष रह गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed