फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   manali leh highway closed after landslide bro rescue passengers in dorni nala at granphu kaza highway

भूस्खलन से मनाली-लेह हाईवे बंद, बीआरओ ने 35 यात्रियों को किया रेस्क्यू

Thu, 17 Jun 2021 11:11 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 17 Jun 2021 11:11 AM IST
सार

यात्रियों को जल्द से जल्द बचाने के लिए बीआरओ का एक टिप्पर, पांच जिप्सी और एक बोलेरो कैंपर के साथ पुलिस टीम, बीआरओ के जवान और घेपन रेस्क्यू टीम घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद शुरू हुए रेस्क्यू अभियान में यहां फंसे करीब 35 लोगों को निकाला गया।

विज्ञापन
manali leh highway closed after landslide bro rescue passengers in dorni nala at granphu kaza highway
बीआरओ ने 35 यात्रियों को रेस्क्यू किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रांफू-काजा मार्ग बंद होने के बाद फंसे लोगों को रेस्क्यू किया गया। ग्रांफू-काजा एनएच 505 स्थित लोसर से कोकसर की ओर आ रही तीन बाइक और 11 छोटे वाहन में सवार 35 यात्रियों को निकालने के लिए देर रात तक अभियान चलाया गया। इन वाहनों में पांच बच्चे भी सवार थे। सूचना मिलने के बाद बुधवार देर शाम करीब छह के बाद 94 आरसीसी की मशीनरी मौके के लिए भेजी गई। ग्रांफू से डोहरनी  के बीच तीन जगह पर भूस्खलन हो गया था।

विज्ञापन


लेकिन झमाझम बारिश के चलते रात को सड़क बहाल नहीं हो पाई और इस बीच चंद्रा वैली स्थित घेपन रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई। यात्रियों को जल्द से जल्द बचाने के लिए बीआरओ का एक टिप्पर, पांच जिप्सी और एक बोलेरो कैंपर के साथ पुलिस टीम, बीआरओ के जवान और घेपन रेस्क्यू टीम घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद शुरू हुए रेस्क्यू अभियान में यहां फंसे करीब 35 लोगों को निकाला गया। जिसमें कुछ लोगों मनाली के लिए रवाना हुए तो कुछ को कोकसर में ठहराया गया। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि सभी लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया है।
विज्ञापन


कोकसर स्तिथ 94 आरसीसी के सहायक अभियंता ओआईसी योगेश टेम्भरे ने बताया कि डोहरनी में सड़क खोलने के बाद यहां फंसे वाहनों और कुछ लोगों को वीरवार दोपहर तीन बजे सुरक्षित निकाल दिया है। घेपन रेस्क्यू टीम के सदस्य प्रणव ठाकुर, कमल राशपा, राजीव मीरूपा, सनी मिरुपा, विनोद, देवराज ठाकुर, नोरबू, ओम प्रकाश, रमेश, संजीव, मनोज और गोपाल अभियान में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनाली-लेह मार्ग बंद, ट्रक, टैंकर और कई छोटे वाहन फंसे
मनाली-लेह नेशनल हाईवे भूस्खलन से यातायात के लिए बंद हो गया है। इससे दोनों तरफ  कई वाहन फंस गए हैं। बीआरओ ने हाईवे को बहाल करने का काम शुरू कर दिया है। बुधवार रात को रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा और कुंजुम दर्रा बर्फबारी हुई है। वीरवार सुबह मनाली-लेह मार्ग बारालाचा दर्रा के पास भूस्खलन होने से बंद हो गया। मनाली से लेह जाने वालों को पुलिस ने दारचा में रोक दिया। हाईवे को बहाल करने के लिए बीआरओ ने मशीनरी की तैनाती कर दी है और शुक्रवार सुबह तक हाईवे खोलने का दावा किया है।

बीआरओ के कमांडर कर्नल उमा शंकर ने कहा कि लेह से मनाली की ओर आने वाले कुछ वाहनों को छोड़ा गया है। लेकिन मनाली से जाने वाले वाहनों को नहीं भेजा गया है। उधर, लाहौल की पहाड़ियों में ताजा बर्फबारी और बारिश होने से किसान खुश हैं। रोहतांग दर्रे में वीरवार को भी बर्फ के फाहे गिरे हैं। घाटी के कोकसर और अटल टनल नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू में झमाझम बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है। खांगसर, गोंधला, बरगुल, मालंग, दारचा तथा जिस्पा में हल्की बारिश हुई है।


कोकसर और सिस्सू पंचायत में गोभी की पनीरी लगाने का कार्य जोरों पर है यह बारिश फसल के लिए अच्छी मानी जा रही है। किसान अमर सिंह, दोरजे अंगरूप, छेवांग, प्रणव, कमल और टशी राम ने बताया कि पिछले 24 घंटे में घाटी में खूब बारिश हुई है। इसे गोभी, आलू और मटर की अच्छी फसल होगी। उधर, बारिश के बीच रोहतांग दर्रा से होकर यातायात सामान्य रहा। तेल टैंकर और गैस से भरे ट्रक कोकसर होकर निकले। इसके अलावा सैलानियों को लेकर 100 से अधिक टैक्सियां भी मनाली से रोहतांग के लिए गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed