फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manali floods: Mountaineering Institute Manali gave life to hundreds of people, carried out rescue operations

Manali Floods: पर्वतारोहण संस्थान मनाली ने सैकड़ों लोगों को दिया जीवन, 16000 फीट की ऊंचाई पर भी चलाया अभियान

Tue, 25 Jul 2023 01:23 PM IST
Krishan Singh संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Jul 2023 01:23 PM IST
सार

 प्राकृतिक आपदा हो या पर्वतारोहियों के साथ घटी घटना, ऐसी परिस्थितियों में फंसे लोगों की जान बचाने में अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान हमेशा आगे रहा है।

विज्ञापन
Manali floods: Mountaineering Institute Manali gave life to hundreds of people, carried out rescue operations
अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा हो या पर्वतारोहियों के साथ घटी घटना, ऐसी परिस्थितियों में फंसे लोगों की जान बचाने में अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान हमेशा आगे रहा है। संस्थान के अनुभवी युवाओं ने अब तक सैकड़ों लोगों को नवजीवन दिया। पहाड़, ग्लेशियर और नदी में रेस्क्यू करने में इस संस्थान की भूमिका अहम है। तोष और शाक्टी के जंगलों में फंसे भेड़ पालक और भेड़ बकरियों को रेस्क्यू करने के लिए भी संस्थान तीन टीमें भेज रहा है। इसके अलावा एडवेंचर टूर ऑपरेटर एसोसिएशन के सदस्य भी रेस्क्यू ऑपरेशन में आगे रहे हैं।

विज्ञापन


अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान अब तक सैंकड़ों रेस्क्यू ऑपरेशन चला चुका है। इसमें कई लोगों की जान बचाई गई। 10 जुलाई को ब्यास नदी में आई बाढ़ में 29 लोग फंस गए। किसान भवन में रह रहे लोगों को बचाने के लिए संस्थान के जांबाज सुबह मौके पर पहुंचे। सभी लोगों को बचाया गया। पांच जुलाई को श्रीखंड महादेव में बर्फीली हवाएं चलने और बर्फबारी के कारण फंसे करीब 240 श्रद्धालु बचाए गए। करीब 16,000 फीट की ऊंचाई पर यह रेस्क्यू चला। पहाड़, ग्लेशियर और नदी को पार कराकर सभी श्रद्धालु सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए।
विज्ञापन


नौ जुलाई को हनुमान टिब्बा में लापता दो पर्वतारोहियों के शव लेन में भी संस्थान की भूमिका अहम रही। संस्थान ने 9 से 16 जुलाई तक खराब मौसम के बावजूद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इसमें स्थानीय पर्वतारोहियों ने अहम भूमिका निभाई। 14 नवंबर 2022 को मढ़ी में गिरने से एक महिला की टांग फ्रेक्चर हो गई थी। इस महिला को रेस्क्यू करने में भी संस्थान की टीम आगे रही। अली रतनी टिब्बा में वायु सेना के साथ भी संस्थान टीम रेस्क्यू चला चुकी है। रतनी टिब्बा में बर्फबारी के कारण पांच लोग लापता हो गए थे। करीब तीन सालों में संस्थान ने 100 से अधिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए हैं। इसमें सैकड़ों की जान बचाई गई। अब तोष और शाक्टी के लिए तीन अलग-अलग टीमें भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अविनाश नेगी, निदेशक, अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान
एडवेंचर टूर ऑपरेटर एसोसिएशन वर्ष 2017 से अब तक 87 रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया चुका है। एसोसिएशन के महासचिव पिंटू ने बताया कि एसोसिएशन ने सैकड़ों लोगो की जान बचाई। हाल ही में विभिन्न स्थानों में फंसे इजरायल के पर्यटकों को भी बचाया है। एसोसिएशन ने काजा, सांगला, पार्वती घाटी से करीब 95 इजरायली पर्यटक निकाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed