फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   man Started selling eggs and bread by placing a tin shed in the middle of NH, said this is my land

बिलासपुर: एनएच के बीच टिन का शेड रखकर बेचने लगा अंडे-ब्रेड, बोला- मेरी है जमीन

Fri, 02 Dec 2022 10:38 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Dec 2022 10:38 AM IST
सार

उच्च न्यायालय के आदेशों पर नेशनल हाईवे किनारे से लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई का रेहड़ी फड़ी हटाने का कार्य जारी है।  एनएच किनारे से जैसे ही स्थानीय निवासी राजन कांत शर्मा का टिन का शेड हटाया तो वह गुस्सा गया। 

विज्ञापन
man Started selling eggs and bread by placing a tin shed in the middle of NH, said this is my land
व्यक्ति ने एनएच के बीच टिन का शेड रखकर बेचे अंडे। - फोटो : संवाद

विस्तार

धर्मशाला-शिमला नेशनल हाईवे पर बिलासपुर के मंगरोट में गुरुवार को अजीब वाक्या देखने को मिला। उच्च न्यायालय के आदेशों पर नेशनल हाईवे किनारे से लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई का रेहड़ी फड़ी हटाने का कार्य जारी है। एनएच किनारे से जैसे ही स्थानीय निवासी राजन कांत शर्मा का टिन का शेड हटाया तो वह गुस्सा गया। उसने बीच सड़क में टिन का शेड रख दिया और दिनभर सामान बेचा। उसने कहा कि जिस जगह उसे टिन का शेड रखा है कि वह जमीन मेरी है। दावा किया कि कागजों में राष्ट्रीय राजमार्ग कहीं और से है।  इसकी जानकारी लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन को भी दी है। वीरवार को शेड पूरा दिन एनएच पर रहा और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां शेड रखा है वहां से पूरा दिन वाहन एक तरफा ही चले। 

विज्ञापन


रेहड़ी मालिक राजन कांत शर्मा का कहना है कि इसी रेहड़ी से उसके परिवार की रोजी रोटी चलती है। लेकिन विभाग ने इसे एनएच से हटा दिया।  हैरानी का विषय यह है कि लोक निर्माण विभाग ने इस मामले से पाला झाड़ लिया है। विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र जुबलानी ने बताया कि यह क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधीन है। कहा कि इस पर लोनिवि कोई कार्रवाई नहीं कर सकता है। लेकिन दूसरी तरफ एनएचएआई के परियोजना निदेशक विक्रम मीणा ने बताया कि दो माह पहले ही भगेड़ से ब्रहमपुखर तक इस मार्ग को लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया गया है। अब इसका सारा जिम्मा लोनिवि का ही है। ऐसे में अब यह तय करना मुश्किल हो गया है कि इस रोड का जिम्मा आखिर है किसका? वहीं शेड के मालिक ने साफ किया है कि उसके पास जमीन से संबंधित सारा रिकॉर्ड है और वो अपनी जमीन में ही रेहड़ी रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed