{"_id":"64a17e73ce7959a45d099f43","slug":"man-killed-in-pgi-chandigarh-injured-during-firing-in-marriage-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शादी समारोह में हुई फायरिंग में घायल चाचा की पीजीआई में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शादी समारोह में हुई फायरिंग में घायल चाचा की पीजीआई में मौत
Sun, 02 Jul 2023 07:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 02 Jul 2023 07:11 PM IST
सार
दुल्हन के भाई ने अपने पिता की लाइसेंसी सिंगल बैरल (एक नाली) बंदूक से राउंड फायर करने के लिए कारतूस भरा। उसका पांव फिसल गया और गलती से ट्रिगर दब गया। बंदूक से निकले छर्रे पास खड़े रमेश के चचेरे भाई सुरेश कुमार के कंधे में जा लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना देहरा के तहत परागपुर के साथ लगते गांव लग बलियाणा में शादी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में घायल हुए लड़की के चाचा सुरेश कुमार की मौत हो गई है। बीते 26 जून सोमवार रात करीब नौ बजे बलियाणा निवासी रमेश कुमार की बेटी की शादी की बरात पहुंची। बरात कलोहा से आई थी। घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित सराय के पास शादी समारोह कि रस्म मिलनी का कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच दुल्हन का 19 साल का भाई अपने पिता की लाइसेंसी सिंगल बैरल (एक नाली) बंदूक लाकर जश्न मनाने के लिए हवाई फायर करने लगा। इस दौरान वह डंगे पर खड़ा था। इसी बीच उसने दूसरा राउंड फायर करने के लिए कारतूस भरा। उसका पांव फिसल गया और गलती से ट्रिगर दब गया। बंदूक से निकले छर्रे पास खड़े रमेश के चचेरे भाई सुरेश कुमार के कंधे में जा लगे।
विज्ञापन
उसे गंभीर हालत में देहरा स्थित सिविल अस्पताल ले गए। वहां से टांडा मेडिकल कालेज कांगड़ा और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। दो जुलाई शनिवार रात को सुरेश कुमार (43) की मौत हो गई। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन