{"_id":"639d5c6d54c6820e93361c85","slug":"man-killed-in-hunting-accident-paonta-sahib-sirmour-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा साहिब: शिकार के लिए निकले व्यक्ति की गोली लगने से मौत , पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा साहिब: शिकार के लिए निकले व्यक्ति की गोली लगने से मौत , पुलिस जांच में जुटी
Sat, 17 Dec 2022 06:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब/नघेता (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब/नघेता (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 17 Dec 2022 06:47 PM IST
सार
यशवंत सिंह का पैर फिसल गया और कंधे पर लटकी बंदूक भी नीचे गिर गई, जिससे अचानक चली गोली धर्म सिंह की बाईं टांग के घुटने के पीछे लगी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सिरमौर जिले के आंजभोज क्षेत्र में शिकार पर गए एक शख्स की बंदूक की गोली लगने से मौत हो गई। हादसा शुक्रवार शाम उस समय हुआ जब तीन लोग शिकार पर निकले थे। इस बीच अचानक गोली चलने से सबसे आगे चल रहे व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही डीएसपी पांवटा साहिब घटनास्थल पर पहुंचे। पुरुवाला पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में आंजभोज इलाके के डांडा कालाआंब के मेहर सिंह पुत्र जालम सिंह ने बताया कि बीती शाम वह और उसका छोटा भाई धर्म सिंह (48)अपने मामा के घर बस्ताना (बांस) मुड़ा लेकर मेहमानी में गए थे। जहां शाम के समय करीब 6:00 बजे वह दोनों और इसका रिश्तेदार (समधि) यशवंत सिंह जंगल की तरफ शिकार पर निकले।
विज्ञापन
इसका भाई धर्म सिंह सबसे आगे चल रहा था। यशवंत सिंह अपनी बंदूक को कंधे पर लटकाकर उसके पीछे चल रहा था और वह स्वयं सबसे पीछे था। घर से थोड़ी दूरी पर जंगल में पहुंचते ही यशवंत सिंह का पैर फिसल गया और कंधे पर लटकी बंदूक भी नीचे गिर गई, जिससे अचानक चली गोली धर्म सिंह की बाईं टांग के घुटने के पीछे लगी।
विज्ञापन
घायल हालत में धर्म सिंह को तुरंत उठाकर यशवंत की गाड़ी से राजपुरा लेकर गए जहां मरहम पट्टी कराने के बाद सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के साथ-साथ भादंसं की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है।