{"_id":"5e36dc158ebc3e4b4e1986e5","slug":"man-drowned-in-giri-river-in-sirmour-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के पास जा रहे युवक की गिरि नदी में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के पास जा रहे युवक की गिरि नदी में डूबकर मौत
Sun, 02 Feb 2020 07:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 02 Feb 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
थाना क्षेत्र संगड़ाह के तहत गिरि नदी में गिरने के कारण एक युवक की डूबकर मौत हो गई। हादसा शनिवार देर शाम को पेश आया। युवक अपनी बहन के घर सैनधार जा रहा था। नदी पार करते हुए उसका पांव फिसल गया और वह गिरि नदी में जा गिरा। संगड़ाह पुलिस ने नदी से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 29 वर्षीय माइना गडेल निवासी सुरेंद्र कुमार शनिवार देर शाम को घर से अपनी बहन के घर दीद बगड़ जा रहा था। गिरि नदी पार करते समय रेड़ा गांव के समीप वह फिसलकर नदी में जा गिरा। गिरने के बाद शव घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूरी तक बह गया था। देर शाम को हुई इस घटना की रविवार सुबह तक किसी को सूचना नहीं मिली। वह रातभर नदी के पानी में पड़ा रहा, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक रात को जब अपनी बहन के घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान वह नदी में मृत पाया गया। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना संगड़ाह पुलिस को दी। संगड़ाह पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद सिविल अस्पताल ददाहू में उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। एएसआई संगड़ाह खमेश चंद ने बताया कि मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन