फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man dies from heart attack in DC office Sirmour

डीसी कार्यालय में आकर कुर्सी पर बैठे और अचानक रुक गईं सांसें

Sun, 24 Jun 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Sun, 24 Jun 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
Man dies from heart attack in DC office Sirmour

डीसी सिरमौर के कार्यालय में अधीक्षक पद पर तैनात भीम सिंह की शनिवार को ड्यूटी के दौरान अचानक मौत हो गई। सुबह ड्यूटी पर पहुंचे भीम सिंह कुर्सी पर बैठे ही थे कि अचानक गिर गए। हालांकि उन्हें सहयोगी कर्मियों ने फौरन डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

विज्ञापन


चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की वजह ह्दय गति का रुकना बताया जा रहा है। भीम सिंह के आकस्मिक निधन से अधिकारियों एवं कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


डीसी सिरमौर ललित जैन, एडीसी आदित्य नेगी, सहायक आयुक्त एसएस राठौर, जिला लोक संपर्क अधिकारी बीआर चौहान, निजी सचिव उपायुक्त बलदेव सिंह सहित डीसी कार्यालय के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ललित जैन ने कहा कि भीम सिंह एक कर्मठ और ईमानदार कर्मचारी थे। उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed