{"_id":"62caa99d4d073c2fdf115ea4","slug":"man-dies-after-setting-himself-on-fire-in-solan-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Student Suicide: इंजीनियरिंग के छात्र ने पेट्रोल छिड़क खुद को आग लगा की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Student Suicide: इंजीनियरिंग के छात्र ने पेट्रोल छिड़क खुद को आग लगा की आत्महत्या
Sun, 10 Jul 2022 07:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 10 Jul 2022 07:51 PM IST
सार
पार्क में मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने युवक को अंदर जाते हुए देखा। युवक के अंदर जाते ही करीब दो मिनट बाद उसके चीखने की आवाज सुनाई दी और धुआं उठता दिखाई दिया।
विज्ञापन
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोलन जिला मुख्यालय में रविवार दोपहर माल रोड के पास चिल्ड्रन पार्क के शौचालय में एक युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की चिल्लाने की आवाज और पार्क में धुआं उठते देखकर वहां लोग पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक शौचालय के अंदर पेट्रोल की बोतल ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। पार्क में मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने युवक को अंदर जाते हुए देखा। युवक के अंदर जाते ही करीब दो मिनट बाद उसके चीखने की आवाज सुनाई दी और धुआं उठता दिखाई दिया।
विज्ञापन
इसके बाद पार्क और आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। शौचालय में देखा तो युवक बुरी तरह से जल गया था। लोगों से मिली सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवक की पहचान 28 वर्षीय महेश के तौर पर हुई है। वह पंजाब के पटियाला का रहने वाला था और सोलन के एक निजी विवि से इंजीनियरिंग कर रहा था। डीएसपी हेड क्वार्टर संतोष शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि महेश पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।