फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man dies after dog bite in sirmour himachal

फरवरी में कुत्ते ने काटा, रैबीज से दो माह बाद युवक की मौत

Tue, 09 May 2017 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Tue, 09 May 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
Man dies after dog bite in sirmour himachal

हरियाणा-हिमाचल सीमा पर स्थित दूरदराज पल्होड़ी गांव में एक युवक की रैबीज से मौत हो गई है। सीएमओ नाहन ने बीएमओ राजपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर दी है। टीम ने पल्होड़ी पहुंच कर युवक के संपर्क में रहने वाले 59 लोगों को चिन्हित कर इलाज शुरू कर दिया है। चिन्हित किए गए सभी लोगों को सब सेंटर पल्होड़ी में एंटी रेबीज के इंजेक्शन मुफ्त में लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पल्होड़ी पंचायत के निवासी रज्जाक (35) को फरवरी में गांव में एक कुत्ते ने काट लिया था। युवक ने माजरा अस्पताल में उपचार करवाया। लेकिन, पीड़ित में रैबीज एक्टिव हो गए। हालत बिगड़ने पर युवक को कसौली ले जाना पड़ा। सोमवार को युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


सीएमओ सिरमौर ने तुरंत बीएमओ राजपुर डॉ. एसएल वर्मा, डॉ, जसदीपक सिंह, रोशन लाल, बैसाखी राम व मीना कुमारी समेत टीम गठित कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत मौत से पहले रज्जाक के संपर्क में रहने वाले परिजनों व लोगों की चिन्हित कर लिया है। इन्हें चार-चार इंजेक्शन जिला स्वास्थ्य विभाग मुफ्त में लगाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही टीम मौके पर भेजी 
सीएमओ सिरमौर डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि सूचना मिलते ही तुरंत टीम गठित कर पल्होड़ी भेज दी है। संपर्क में रहे परिजनों व ग्रामीणों की संख्या 59 है। इन सबको एंटी इंजेक्शन लगवाए जा रहे हैं। सभी  लोगों को टीम तय किए गए दिन और समय पर स्थानीय सब सेंटर में मुफ्त में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed