फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   man died of drug overdose in bhadroya kangra himachal pradesh

हिमाचल में नशे की ओवरडोज से एक और युवक की मौत

Sat, 10 Aug 2019 05:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाकुरद्वारा (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 10 Aug 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
man died of drug overdose in bhadroya kangra himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में नशे की ओवरडोज से एक और युवक की मौत हो गई है। हिमाचल और पंजाब की सीमा पर कांगड़ा के भदरोया में युवक का शव पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकला हुआ था। मृतक दीपू (28) पुत्र शाम लाल ढांगूपीर (पठानकोट) का रहने वाला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इससे पूर्व छह जून को भी यहां पठानकोट के दो युवकों के शव मिले थे। दोनों की मौत भी नशे की ओवरडोज से हुई थी। बीते दिन ही पंजाब और हिमाचल पुलिस ने यहां संयुक्त अभियान चलाकर नशा तस्करों की तलाश में छापे मारे थे। यह इलाका चिट्टे के लिए भी बदनाम है। अब तक एक दर्जन से अधिक युवकों की नशे से जान जा चुकी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर शाम डमटाल पुलिस थाने की टीम एएसआई शेर सिंह की अगुवाई में गश्त पर थी। भदरोया के समीप जंगल में पुलिस टीम ने एक युवक को पड़े देखा। उसे तुरंत 108 एंबुलेंस से पठानकोट अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में तैनात डॉ. परविंद्र कौर ने नशे की ओवरडोज से व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि की है।

डमटाल पुलिस थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नूरपुर भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चलेगा। उधर, डीएसपी ज्ञान चंद ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed