फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Man died due to Unclaimed bull attack in Padgal village bilaspur

Bilaspur: पडगल गांव में लावारिस बैल के हमले से व्यक्ति की मौत

Wed, 23 Nov 2022 10:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Nov 2022 10:13 PM IST
सार

बिलासपुर सदर के अंतर्गत ग्राम पंचायत नौणी के गांव पडगल में एक व्यक्ति की लावारिस बैल के हमले से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल के शवगृह में रखा है। 

विज्ञापन
Man died due to Unclaimed bull attack in Padgal village bilaspur
बैल के हमले से व्यक्ति की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना बिलासपुर सदर के अंतर्गत ग्राम पंचायत नौणी के गांव पडगल में एक व्यक्ति की लावारिस बैल के हमले से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल के शवगृह में रखा है। पोस्टमार्टम गुरुवार को किया जाएगा। जानकारी के अनुसार पडगल गांव के परमानंद उर्फ निक्कू (64) बुधवार शाम को गांव में ही निर्माणाधीन फोरलेन पर पैदल जा रहे थे। इसी बीच एक लावारिस बैल ने उन पर हमला कर दिया। बैल के हमले में वे बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने घर पर ही लकड़ी का काम करता था। वह गरीब परिवार से संबंध रखता था। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।

विज्ञापन


भटोली में ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत
उधर, घुमारवीं थाना के अंतर्गत भटोली गांव में एक व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह ग्रामीणों को भटोली गांव के पास पेयजल टैंक के साथ एक व्यक्ति अचेत अवस्था पड़ा दिखा। वहां से कुछ दूरी पर सड़क किनारे एक बाइक भी खड़ी थी। मामले की सूचना स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को दी गई। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। छानबीन करने पर टैंक के पास पड़ा व्यक्ति मृत पाया गया। उसकी पहचान रमेश कुमार (36), पुत्र जगरनाथ, निवासी गांव ननावां तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर के रूप में हुई। 
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए गए। बयान से मालूम हुआ कि मृतक रमेश कुमार पालमपुर में निजी कंपनी में कार्य करता था। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे उसने परिवार के साथ मोबाइल पर बात की और बताया कि वह पनोह से आगे भटोली के पास वाटर टैंक के पास शौच आदि करने के लिए रूका है और थोड़ी देर में घर आ जाएगा। लेकिन देर रात तक जब घर नहीं पंहुचा तो सुबह परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच उन्हें मौत की सूचना मिली। वहीं पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि मौत ढांक से गिरने के कारण हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed