फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Man died after being shot while hunting in forest in kangra

Kangra News: जंगल में शिकार के दौरान गोली लगने से व्यक्ति की मौत, एक को हिरासत में लिया

Sat, 16 Dec 2023 10:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Dec 2023 10:23 PM IST
सार

प्रदेश के कांगड़ा जिले में थाना देहरा के तहत शनिवार देर शाम को ग्राम पंचायत लोअर सुनहेत के फेरा नामक स्थान पर गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Man died after being shot while hunting in forest in kangra
गोली लगने से मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में थाना देहरा के तहत शनिवार देर शाम को ग्राम पंचायत लोअर सुनहेत के फेरा नामक स्थान पर गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार सूहीं इलाके के दो व्यक्ति शनिवार शाम को फेरा नामक स्थान पर जंगल में शिकार करने आए थे। शिकार के दौरान गोली लगने से परागपुर के नजदीकी गांव मूहीं (सलांगड़ी) निवासी विजय कुमार (40) की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी देहरा अनिल कुमार और थाना प्रभारी देहरा संदीप पठानिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों के बयान कलमबद्ध किए।

विज्ञापन


शव जंगल में खाई में पड़ा  हुआ था। पुलिस मौके पर मृतक के भाई को लेकर गई और शव की शिनाख्त करवाई। बताया जा रहा है कि मौके पर दो बंदूकें पाई गई हैं। इसमें से एक बंदूक लोडेड थी। मृतक ट्रैक्टर चालक था तथा अपने एक परिचित व्यक्ति के साथ शिकार पर आया था। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।  डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसके बाद ही मौत के सही कारणों के बारे बताया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed