{"_id":"5941111d866419835d8b4a3c","slug":"man-crushed-under-bus-while-crossing-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बस ने कुचला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बस ने कुचला, मौके पर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडाघाट (सोलन)
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा रोडवेज की बस की ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को कुचल दिया। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हिमाचल के सोलन जिले के कंडाघाट-चायल चौक के पास हरियाणा रोडवेज की बस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह करीब सवा दस बजे की है। बस चंडीगढ़ से शिमला जा रही थी।
विज्ञापन
बुजुर्ग व्यक्ति सत्संग भवन में सेवा कर वापस घर लौट रहा था, इसी दौरान सड़क पार करते वक्त बस की चपेट में आ गया। हादसे का कारण बस चालक की लापरवाही बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्जकर शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कंडाघाट के गांव कोहारी का रहने वाला बिशन सिंह (80) विद्युत बोर्ड से बतौर लाइनमैन सेवानिवृत्त हुआ था। वह रोजाना की तरह अपने गांव से कंडाघाट स्थित सत्संग भवन में सेवा करने के बाद वापस घर लौट रहा था। करीब सवा दस बजे वह कंडाघाट-चायल चौक पर सड़क पार करते वक्त सोलन की ओर से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
बिशन अगले टायर के नीचे गिर गया। इससे बस का अगला टायर उसके पेट के आधे हिस्से तक चढ़ गया था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बुजुर्ग को स्थानीय अस्पताल कंडाघाट पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 20 हजार की फौरी राहत प्रदान की गई। थाना प्रभारी कंडाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बस चालक विशाल के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। वहीं बस को पुलिस द्वारा कब्जे में लेने से सवारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। इन्हें दूसरी बस से गंतव्य तक भेजा गया।