{"_id":"5ee8d34a8ebc3e432b5ab8f8","slug":"man-commit-suicide-in-khajjiar-in-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक लोन की किस्तें न दे पाने पर फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक लोन की किस्तें न दे पाने पर फंदा लगाकर दी जान
Tue, 16 Jun 2020 07:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, खज्जियार (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, खज्जियार (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 16 Jun 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पर्यटन नगरी खज्जियार के बाड़ी गांव में बैंक की किस्तें नहीं चुकाने पर एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। मृतक ने बेटे को बाइक खरीदी थी, मगर वह बैंक की किस्तें नहीं दे पा रहा था। बताया जा रहा है कि इससे वह मानसिक तनाव में था। पुलिस मामला दर्ज कर मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी प्रशांत ठाकुर ने बताया कि बाड़ी के रहने वाले सुभाष ने अपने बेटे को बाइन खरीदने के लिए बैंक से लोन लिया था। बीते कुछ माह पूर्व हादसे में उसका बेटा घायल हो गया। सोमवार दोपहर व्यक्ति ने बेटे की पिटाई भी की थी। बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनकर मां मौके पर पहुंची और बाप से उसे छुड़ाया। इसके बाद बेटे को उसकी मां ने पड़ोसी के घर रखा। इसके साथ ही महिला ने मारपीट की सूचना पंचायत प्रधान को दी।
विज्ञापन
ऐसे में पंचायत प्रधान व्यक्ति को समझाने उसके घर पहुंचा तो वह यह देखकर सन्न रह गया कि सुभाष कमरे में फंदे से लटका था। ग्राम पंचायत रठियार प्रधान ने तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया। मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन