फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mallika nadda once again elected president of special olympic himachal

मल्लिका नड्डा फिर बनीं स्पेशल ओलंपिक की अध्यक्ष, आम सभा में हुआ फैसला

Sat, 17 Mar 2018 11:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 17 Mar 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
mallika nadda once again elected president of special olympic himachal

स्पेशल ओलंपिक भारत हिमाचल प्रदेश चैप्टर का मल्लिका नड्डा को दोबारा से अध्यक्ष चुना गया है। शुक्रवार को शिमला में हुई हिमाचल चैप्टर की वार्षिक आम सभा में सर्वसम्मति से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा को अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया गया। 

विज्ञापन


वार्षिक बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें हरीश चंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष, निरता आकरे को सलाहकार और प्रियंका को सदस्य बनाया गया। वहीं पायल वैद्य, शीतल व्यास और आशुतोष को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया।
विज्ञापन


बैठक में फैसला लिया गया कि एक विशेष कमेटी गठित कर राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। सरकार से मांग की जाएगी कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पेशल ओलंपिक्स गेम्स में मेडल जीतने वाले विशेष बच्चों के लिए सरकारी रोजगार प्रदान करने के लिए नीति बनाई जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष प्रशिक्षण और अवार्ड की भी व्यवस्था की जाएं

mallika nadda once again elected president of special olympic himachal

साथ ही ऐसे एथलीट्स के लिए विशेष प्रशिक्षण और अवार्ड की भी व्यवस्था की जाएं ताकि इन्हें भी मुख्यधारा में लाया जा सके। स्पेशल ओलंपिक भारत हिमाचल प्रदेश चैप्टर की अध्यक्ष मल्लिका नड्डा ने कहा कि 2002 से लेकर हिमाचल के विशेष बच्चों को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

उसी का नतीजा है कि आज इस पहाड़ी प्रदेश से करीब 12,500 एथलीट, 2500 कोच और करीब 2500 से ज्यादा परिवार स्पेशल ओलंपिक भारत हिमाचल चैप्टर के साथ एक मंच पर खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के एथलीट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में लगातार मेडल जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। अब जरूरत है कि इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार भी एक कदम आगे बढ़ाकर इनके लिए नीति बनाए।

बैठक के दौरान बीते एक साल में किये गए कार्यों का लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया गया। बैठक में रश्मि धर सूद, परीक्षित मेहदुदिया, बाल कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष पायल वैद्य, सदस्य शीतल व्यास, हरीश चंद्र शर्मा सहित चैप्टर के पदाधिकारी और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed