फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   malka dal price reduce by four rupees in ration dipo in himachal

सरकार ने दी राहत: एपीएल उपभोक्ताओं को इस माह दो से पांच रुपये सस्ती मिलेंगी तीन दालें

Sat, 04 Jun 2022 10:27 AM IST
अरविन्द ठाकुर पंकज सलारिया, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
पंकज सलारिया, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 04 Jun 2022 10:27 AM IST
सार

एपीएल उपभोक्ताओं को मलका दाल चार रुपये सस्ती मिलेगी। कर देने वाले राशन कार्ड उपभोक्ताओं को चना दाल के लिए पांच रुपये अधिक चुकाने होंगे।

विज्ञापन
malka dal price reduce by four rupees in ration dipo in himachal
राशन डिपो (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के 19.50 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपुओं में इस माह तीन दालें मलका, चना और उड़द एक से पांच रुपये तक सस्ती मिलेंगी, जबकि मूंग दाल के दाम दो रुपये बढ़े हैं। उपभोक्ताओं को इस माह मलका दाल चार रुपये सस्ती मिलेगी। चना दाल गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) के परिवारों को दो रुपये, गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) को चार रुपये और करदाताओं को पांच रुपये सस्ती मिलेगी। उड़द दाल के दाम एक रुपये कम हुए हैं, जबकि मूंग दाल के दाम सभी वर्गों के लिए दो रुपये बढ़े हैं। टेंडर प्रक्रिया के बाद तीन दालों के मूल्यों में एक से लेकर पांच रुपये तक कमी आई है। इसी माह नए दामों के अनुसार राशन मिलेगा। एरिया मैनेजर यशपाल शर्मा ने बताया कि गत माह टेंडर हुए थे। इस माह भी इसी रेट से राशन कार्ड उपभोक्ताओं को दालें डिपुओं में मिलेंगी। संवाद

विज्ञापन


जून के दाम प्रति किलो (रुपये में)
श्रेणी        मलका    चना    उड़द    मूंग
एपीएल     70         43      64     66
बीपीएल    60         33     54      56
करदाता    94         65     88      90

अप्रैल के दाम
श्रेणी      मलका    चना    उड़द    मूंग
एपीएल     74        45     65      64
बीपीएल    64        37     55      54
करदाता    98       70       89     88

 

डिपुओं में पांच से दस रुपये तक सरसों  तेल और रिफाइंड सस्ता देने की तैयारी

डिपुओं मेें सरसों और रिफाइंड तेल पांच से दस रुपये तक सस्ता देने की तैयारी है। थोक भाव के दामों में गिरावट आने के कारण तेल सस्ता मिल सकता है। खाद्य आपूर्ति निगम ने दोनों तेल के लिए कंपनियों से टेंडर आमंत्रित की है। 15 जून तक कंपनियां सैंपल जमा करेंगी। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि यह टेंडर तीन महीने के लिए होगा। जिस कंपनी के सैंपल पास होंगे, उनकी फाइनांशियल बिड खोली जाएगी। उन्होंने कहा कि जुलाई से उपभोक्ताओं को डिपो में सस्ता तेल मिलने की संभावना है।

अभी एपीएल के उपभोक्ताओं को 127 रुपये रिफाइंड और 156 रुपये प्रति लीटर सरसों तेल दिया जा रहा है। बीपीएल के उपभोक्ताओं को 122 रुपये रिफाइंड और 151 रुपये सरसों तेल, जबकि करदाताओं को 144 रुपये रिफाइंड और 175 रुपये प्रति लीटर सरसों तेल मिल रहा है। जिन राशनकार्ड धारकों को जून में रिफाइंड और सरसों तेल नहीं मिला है, उन्हें जुलाई मेें मिलने वाले राशन के कोटे के साथ जून का कोटा भी दिया जाएगा। यह कोटा लैप्स नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed