{"_id":"6b0475b18c92fe4f940f91f5","slug":"chamba-school-tops-hackathon-holi-gets-second-place-chamba-news-c-88-1-ssml1007-203845-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: हैकाथॉन में चंबा स्कूल अव्वल, होली को दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: हैकाथॉन में चंबा स्कूल अव्वल, होली को दूसरा स्थान
Mon, 23 Nov 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 23 Nov 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
11 पीएम श्री स्कूलों के 60 से 70 विद्यार्थियों ने एआई आधारित मॉडल किए प्रदर्शित
विजेता टीम अब राज्य स्तर पर दिखाएगी दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में जिला स्तरीय हैकाथॉन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के 11 पीएम श्री विद्यालयों के करीब 60 से 70 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विद्यार्थियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आधुनिक तकनीक पर आधारित नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए। कड़े मुकाबले में मेजबान विद्यालय चंबा ने पहला, जबकि पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होली ने दूसरा स्थान हासिल किया।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। एडीएम अमित मेहरा और डीपीओ डाइट उपमा शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों के मॉडलों का अवलोकन किया और उनकी कार्यप्रणाली व उपयोगिता की जानकारी ली।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के साथ उनमें नवाचार और तकनीकी कौशल को बढ़ावा देना रहा। अतिथियों ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और समस्या समाधान की क्षमता विकसित होती है।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन की जानकारी विद्यालय के प्रवक्ता कमलेश शेखरी ने दी।
--