फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Make sure to send a proposal to the Center for infrastructure development in the cluster in 10 days: Sukhu

CM Sukhvinder Sukhu: कलस्टर में आधारभूत संरचना विकास के लिए 10 दिन में केंद्र को प्रस्ताव भेजना सुनिश्चित करें

Sat, 13 May 2023 08:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 13 May 2023 08:26 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग को निर्देश दिए कि इन क्लस्टर में आधारभूत संरचना के विकास के लिए 10 दिन के भीतर प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजें। इसके अतिरिक्त रणनीतिक निवेश नीति (एसआईपी) के तहत प्रस्ताव तैयार कर जुलाई 2023 तक केंद्र सरकार को भेजें। 

विज्ञापन
Make sure to send a proposal to the Center for infrastructure development in the cluster in 10 days: Sukhu
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्रीय क्लस्टर विकास कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश में कैन एवं बांस पर आधारित, पारंपरिक फुटवियर, चाय आधारित, बुनाई, खाद्य प्रसंस्करण आदि क्षेत्रों में क्लस्टर स्थापित करने का प्रस्ताव है। टाहलीवाल, परवाणू, जीतपुर बैहरी, खड़ीन और गोंदपुर में क्लस्टर स्वीकृत किए गए हैं। बद्दी और हरोली में भी दो क्लस्टर की स्थापना के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग को निर्देश दिए कि इन क्लस्टर में आधारभूत संरचना के विकास के लिए 10 दिन के भीतर प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजें। इसके अतिरिक्त रणनीतिक निवेश नीति (एसआईपी) के तहत प्रस्ताव तैयार कर जुलाई 2023 तक केंद्र सरकार को भेजें।

विज्ञापन


इससे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र में अनुमानित 150 करोड़ से 200 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त होगी। शनिवार को शिमला में सीएम सुक्खू से केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के सचिव बीबी स्वैन ने भेंट की। बैठक में प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। छोटे उद्यमियों के लिए बेहतर पारिस्थितिकीय तंत्र विकसित किया जा रहा है। सरकार विद्युत चालित वाहन, पर्यटन, ग्रीन हाईड्रोजन, हरित प्रौद्योगिकी सहित अन्य क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन


उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भी सुझाव दिए। केंद्रीय अतिरिक्त सचिव एवं विकासायुक्त, एमएसएमई, रजनीश ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं पर एक प्रस्तुतीकरण भी दिया।निदेशक उद्योग राकेश कुमार प्रजापति ने हिमाचल प्रदेश में सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम पारिस्थितिकीय तंत्र पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कारीगरों के लिए सहायता राशि दो लाख, औजार लिए 50 हजार रुपये करने का आग्रह किया
बैठक में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने इस योजना के अंतर्गत कारीगरों के लिए सहायता राशि 75 हजार से बढ़ाकर न्यूनतम दो लाख रुपये करने, औजार आदि के लिए सहायता राशि 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत प्रदेश में क्षेत्रीय स्तर की कार्यशालाएं करवाने पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed