फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   major vijay singh mankotia statement over virbhadra singh

विजय सिंह मनकोटिया बोले- वीरभद्र ने बनाया क्षेत्रीय असंतुलन

Sat, 17 Mar 2018 11:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Updated Sat, 17 Mar 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
major vijay singh mankotia statement over virbhadra singh

पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को मनकोटिया ने प्रेसवार्ता में वीरभद्र पर क्षेत्रवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वीरभद्र की क्षेत्रवाद की राजनीति का ही परिणाम है कि हिमाचल में क्षेत्रीय असंतुलन पैदा हुआ है। इसी का नतीजा है कि कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर और ऊना जिला के लोगों की प्रति व्यक्ति आय बहुत कम है। यह जानकारी उन्होंने आरटीआई से ली है। 
विज्ञापन


इसके अलावा हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला में कुल 1800 अधिकारियों और कर्मचारियों में से कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर और ऊना जिलों से केवल आठ फीसदी अधिकारी और कर्मचारी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि हिमाचल प्रदेश विधान सभा के तहत कुल 228 अधिकारियों और कर्मचारियों में करीब 20 फीसदी अधिकारी एवं कर्मचारी निचले क्षेत्र से शामिल हैं। इसमें भी कांगड़ा से आठ से दस कर्मचारी ही हैं। 

लोस चुनावों के लिए बनेगा मोर्चा 

major vijay singh mankotia statement over virbhadra singh

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में प्रदेश में क्षेत्रीय असंतुलन इतना बढ़ गया है कि सरकार के उच्च अधिकारी आरटीआई का जवाब भी ठीक ढंग से नहीं दे रहे। पूर्व में हिमाचल प्रदेश में जिला बार प्रति व्यक्ति आय का ब्यौरा मुहैया करवा दिया जाता था। लेकिन, अब ऐसा नहीं हो रहा।

क्योंकि, हिमाचल प्रदेश में सालाना प्रति व्यक्ति आय के मामले में सिरमौर, सोलन, शिमला और लाहौल-स्पिति सबसे उपर हैं, जबकि कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना और चंबा सबसे निचले स्तर पर हैं। 

क्षेत्रवाद की राजनीति का ही परिणाम है कि वीरभद्र सिंह अपने परिवार को तो आगे ले गए। लेकिन, कांग्रेस पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू से वीरभद्र सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई, साथ ही सीएम से क्षेत्रीय संतुलन बनाने की भी मांग उठाई।

सेना भर्ती कोटा और प्रदेश में सेना अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी खोलने को लेकर केंद्र के समक्ष मामला उठाने की सीएम से मांग उठाई। पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनावों के लिए मोर्चा तैयार किया जाएगा। इसमें कांगड़ा और चंबा में काम किया जाएगा। मोर्चा के माध्यम से क्षेत्र के मुद्दों को उठाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed