Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   major vijay singh mankotia statement over the possibilities of third front in himachal

हिमाचल में तीसरे विकल्प पर मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने ये कहा

Thu, 17 May 2018 12:54 PM IST
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 17 May 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
major vijay singh mankotia statement over the possibilities of third front in himachal

लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। अमर उजाला से विशेष बातचीत में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस से निष्कासित मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि हिमाचल में तीसरे विकल्प की सख्त जरूरत है।

विज्ञापन


जब तक तीसरा विकल्प नहीं होगा, भाजपा और कांग्रेस मनमानी करती रहेंगी। देश के क्षेत्रीय दल और कांग्रेस भाजपा से नाराज नेता तीसरे विकल्प की नींव रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह चंबा-कांगड़ा सीट से लोकसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे।
विज्ञापन


भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा संभव नहीं दिखता है। हालांकि, उन्होंने लोकसभा चुुनाव में तीसरे मोर्चे का चेहरा बनने से भी इंकार नहीं किया। मनकोटिया ने आशा कुमारी, जीएस बाली, सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री में से वीरभद्र का विकल्प सुक्खू को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुक्खू कभी वीरभद्र सिंह के आगे नहीं झुके। वीरभद्र सिंह के विरोध के बावजूद कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें नहीं हटाया, यह सुक्खू के बढ़ते कद को दर्शाता है।  

Trending Videos

जयराम ईमानदार, लेकिन पांच माह में कोई काम नहीं हुआ

major vijay singh mankotia statement over the possibilities of third front in himachal

मनकोटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए हीरे से कम नहीं हैं। अगर भाजपा को कर्नाटक में जीत मिली तो उसका श्रेय प्रधानमंत्री को जाएगा। मोदी की तरह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की छवि स्वच्छ और ईमानदार है, लेकिन पिछले पांच महीने में भाषणों के अलावा जमीन पर कोई काम नहीं हुआ।  

चुनावी स्टंट होती है भाजपा की चार्जशीट 
मेजर ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने अपनी चार्जशीट में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह सहित कई मंत्रियों के घोटालों को उजागर किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। भाजपा और कांग्रेस की चार्जशीट सिर्फ चुनावी स्टंट होती है। आरोप लगाने के बाद कभी भी कार्रवाई नहीं होती है।

जयराम युवाओं को रोजगार दें 
मनकोटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि मैं क्षेत्रवाद में विश्वास नहीं रखता, लेकिन कांगड़ा जिले के हितों की रक्षा करने के लिए बोलने से कभी भी पीछे नहीं हटूंगा। शाहपुर में हुए करीब आधा दर्जन मर्डर केसों में आज तक कोई न्याय नहीं हुुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed