फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Major crackdown on drug smugglers; 157 grams of 'Chitta' seized across seven locations.

Shimla News: नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, सात जगह 157 ग्राम चिट्टा बरामद

Sun, 05 Jul 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Major crackdown on drug smugglers; 157 grams of 'Chitta' seized across seven locations.
13 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

कोटखाई में 64 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार, घोड़ा चौकी में कमरे में दबिश देकर 7 ग्राम चिट्टा बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला पुलिस ने हाल ही में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात मामलों में 157 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। बरामद नशे की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के अलग-अलग स्थानों पर यह कार्रवाई की।
पहला मामला कोटखाई क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। इस दौरान रक्षित चौहान, राहुल शर्मा और लवली शर्मा निवासी कोटखाई से 64 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चिट्टे की यह खेप वे कहां से लेकर आए थे।
विज्ञापन

दूसरा मामला बालूगंज थाना क्षेत्र के घोड़ा चौकी का है। यहां पुलिस ने सूचना के आधार पर एक कमरे में दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरे में गद्दे के नीचे छिपाकर रखा करीब सात ग्राम चिट्टा और 26 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने इस मामले में राकेश कुमार निवासी ज्वालामुखी (कांगड़ा) और हेमराज निवासी जुब्बल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मामला सुन्नी क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने सूचना के आधार पर एक कमरे में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने आरोपी करण गौतम के कब्जे से 13 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी तरह रोहड़ू में पुलिस ने पिछले दिनों पांच ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया था।
शोघी में 27 ग्राम चिट्टे के साथ युवक पकड़ा
जिला पुलिस ने शोघी में युवक को 27 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान विशाल महंता निवासी चियोग के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान जूस के डिब्बे से 27 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
इसी तरह पिछले दिनों एक होटल में दबिश देकर बिहार निवासी सुनील कुमार से नौ ग्राम चिट्टा और फॉयल पेपर बरामद किया गया। वहीं, घोड़ा चौकी में पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार युवक और युवती से 31 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपियों की पहचान विशार्थ आर्यन राणा और काव्या सिंह नेगी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। नशा तस्करी की पूरी शृंखला को तोड़ने के लिए पुलिस सभी मामलों की बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है।
-गौरव सिंह, एसएसपी शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed