{"_id":"5f4d1cdfd67f2f11071d266a","slug":"maj-dixant-thapa-lost-his-life-during-duty-battle-casuality","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा के मेजर दीक्षांत थापा लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा के मेजर दीक्षांत थापा लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद
Mon, 31 Aug 2020 10:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/श्रीनगर/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/श्रीनगर/लेह
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएमपी (इन्फेंट्री कॉमबैट ह्वीकल) की लोडिंग के दौरान लेह में हुए हादसे में कांगड़ा के इंदौरा तहसील के कंदरोड़ी बाड़ी गांव के मेजर दीक्षांत थापा शहीद हो गए हैं। दीक्षांत थापा सेना की मेकेनिकल इन्फेंट्री में थे। सेना द्वारा एक ट्रेलर पर बीएमपी को लोड कर रहे थे। अचानक एक अन्य ट्रक ट्रेलर से जा टकराया, बीएमपी ट्रेलर सीधा उन पर आ गिरा। यह हादसा लेह के कारू-कियारी के करीब हुआ, जो लेह से करीब 45 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
सैन्य सूत्रों के अनुसार इस हादसे का एलएसी वाली घटना के साथ कोई लेनदेन नहीं है। यह एक अलग हादसा है। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि शहीद मेजर दीक्षांत थापा की पार्थिव देह हवाई जहाज से मंगलवार सुबह पठानकोट पहुंचेगी। पैतृक गांव बाड़ी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन