{"_id":"64e3a67cf11af541cb0fffa5","slug":"maheshwar-singh-is-also-active-regarding-ticket-from-mandi-lobbying-with-leaders-in-delhi-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Politics: मंडी से टिकट को लेकर महेश्वर भी सक्रिय, दिल्ली में नेताओं से की पैरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Politics: मंडी से टिकट को लेकर महेश्वर भी सक्रिय, दिल्ली में नेताओं से की पैरवी
Tue, 22 Aug 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 22 Aug 2023 05:00 AM IST
सार
दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद महेश्वर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव को अभी छह से सात माह का समय है। मगर मंडी लोकसभा सीट से टिकट काे लेकर राजनीतिक पारा गरमाने लगा है। इसके लिए टिकट के चाहवानों ने दिल्ली की दौड़ लगाना शुरू कर दी है। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह के दिल्ली दौरे के भी कई मायने निकाले जा रहे हैं। वह पिछले दिनों दिल्ली होकर लौट आए और कई केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर आपदा की बात साथ-साथ 2024 के लिए मंडी लोकसभा से अपने लिए टिकट कर भी पैरवी कर आए हैं। दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की है।
विज्ञापन
इन नेताओं को महेश्वर सिंह ने आपदा से हुए नुकसान से अवगत करवाया तो वहीं 2024 के लिए टिकट देने की मांग रखी गई। दिल्ली से लौटकर आए महेश्वर ने कहा कि अब 74 साल की उम्र में उन्हें आश्वासन देकर ठगने का काम मत करना। उन्होंने 2022 के विस चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि वह चुनाव की तैयार कर फील्ड में काम करते रहे, लेकिन एन मौके पर टिकट काट दिया गया। ऐसा ही वाक्य 2021 में मंडी लोकसभा के उपचुनाव में भी हुआ।
विज्ञापन
महेश्वर सिंह ने 2022 में विस के लिए कुल्लू सदर से दावेदारी ठोकी और पार्टी ने टिकट भी दे दिया था और अंतिम समय में टिकट को काट कर नरोतम ठाकुर को दिया गया। उन्हें विशेष हेलिकाप्टर से शिमला बुलाया और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें पार्टी में मान सम्मान देने की बात कही थी। अब देखना है कि 2024 को भाजपा महेश्वर सिंह को अपनी प्रत्याशी बनाती है या नहीं।
विज्ञापन
हारने के लिए नहीं, जीतने के लिए मांगा टिकट
महेश्वर सिंह ने कहा कि दिल्ली दौरे में उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट की मांग हारने के लिए नहीं जीतने के लिए की है। उन्हें अब आश्वासन नहीं चाहिए, यह उनका अंतिम चुनाव है। इसे पहले मंडी लोकसभा उपचुनाव में महेश्वर सिंह ने पत्र लिखकर मंडी लोकसभा से टिकट मांगा था। उन्हें टिकट का आश्वासन मिला मगर टिकट खु्शाल सिंह ठाकुर को दिया था। वे कांग्रेस की उम्मीदवार प्रतिभा सिंह से चुनाव हार गए।