फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचली टोपी में दिखे धोनी, प्रशंसकों को दिए ऑटोग्राफ

Sun, 20 Jun 2021 10:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 20 Jun 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
mahendra singh dhoni gave autograph to fans in shimla
हिमाचली टोपी में दिखे धोनी। - फोटो : अमर उजाला

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक झलक पाने के लिए रविवार को प्रशंसक बेताब दिखे। एक प्रशंसक ने धोनी को हिमाचली टोपी पहनाई। धोनी ने सोशल मीडिया पर टोपी के साथ तस्वीर साझा की है। पहाड़ों की रानी में परिवार के साथ घूमने आए धोनी कनलोग के एक होम स्टे में पहुंचे। उनके यहां आने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ लग गई। धोनी का ऑटोग्राफ पाने के लिए कई युवा बल्ला और डायरी लेकर वहां पहुंच गए। कई प्रशंसकों ने तो हाथ पर धोनी का ऑटोग्राफ लिया। हालांकि, धोनी सभी प्रशंसकों से नहीं मिले, लेकिन उन्होंने किसी को निराश भी नहीं किया। उनकी एक झलक पाने के लिए कनलोग पहुंचे हर्ष शर्मा ने बताया कि धोनी का ऑटोग्राफ वे अपने बल्ले पर लेना चाहते थे। सुरक्षा कर्मी ने उन्हें गेट पर रोक दिया, लेकिन धोनी ने उन्हें निराश नहीं किया।

mahendra singh dhoni gave autograph to fans in shimla
- फोटो : अमर उजाला

वे धोनी से नहीं मिल पाए लेकिन धोनी ने सुरक्षा कर्मी से कहा कि बल्ला अंदर ले आओ। धोनी ने बल्ले पर ऑटोग्राफ दिया और सुरक्षा कर्मी के हाथों इसे बाहर भेजा। हर्ष ने कहा कि वे बेशक धोनी से नहीं मिल सके पर उनका ऑटोग्राफ लेकर वे खुश हैं।

mahendra singh dhoni gave autograph to fans in shimla
- फोटो : अमर उजाला

इससे पहले पंथाघाटी में क्रिकेट अकादमी शुरू करने वाले क्रिकेट कोच ऋषभ चौहान और त्रिलोक सिंह चौहान ने महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात कर अपनी अकादमी के बारे में बताया। धोनी ने उन्हें कुछ सुझाव भी दिए। धोनी ने कहा कि अकादमी में आर्टिफिशियल घास न लगाकर विनाइल फ्लोरिंग करें। इधर, चौहान ने बताया कि धोनी मिलनसार और सादे स्वभाव के इंसान हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने शिमला के अगले दौरे में उनकी अकादमी में आने की बात भी कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
mahendra singh dhoni gave autograph to fans in shimla
- फोटो : अमर उजाला

फादर्स डे पर धोनी ने लिखा-बेटी जीवा ने बदल दिया मेरा जीवन- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों शिमला की वादियों में सुकून के पल बिता रहे हैं। रविवार को फादर्स डे के मौके पर धोनी ने सोशल मीडिया पर बेटी जीवा का फोटो शेयर किया है। इसमें लिखा है-जीवा चेंजिंग मी एज ए पर्सन।

विज्ञापन
mahendra singh dhoni gave autograph to fans in shimla
- फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा उन्होंने अपने फॉलोअर्स के साथ दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए फोटो भी शेयर किए हैं। वह पत्नी साक्षी और दोस्तों संग शिमला में रहकर भारत-न्यूजीलैंड के मैच का आनंद उठा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को शिमला पहुंचे हैं। उनके साथ करीब 12 लोग हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed