फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   magistral inquiry ordered in NHPC tunnel incident, dc sought report in three weeks

एनएचपीसी टनल हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, उपायुक्त ने तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

Sat, 22 May 2021 06:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 May 2021 06:42 PM IST
सार

एनएचपीसी टनल हादसे में चार कामगारों की मौत हो गई थी। उपायुक्त कुल्लू डा. ऋचा वर्मा ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच करवाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
magistral inquiry ordered in NHPC tunnel incident, dc sought report in three weeks
एनएचपीसी टनल हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की गड़सा घाटी के मनिहार के पास एनएचपीसी की डायवर्जन टनल में हुए हादसे की मजिस्ट्रेट जांच होगी। जिला उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा ने एडीएम कुल्लू से एक हफ्ते में जांच रिपोर्ट देने को कहा है। जांच टीम में एडीएम के अलावा एसडीएम कुल्लू और डीएसपी हेडक्वार्टर सहित कई तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हैं।

विज्ञापन


टीम मौके पर जाकर हादसे के तकनीकी कारणों की भी जांच करेगी। उपायुक्त कुल्लू डा. ऋचा वर्मा ने मजिस्ट्रेट जांच करवाने की पुष्टि की है। शनिवार को तीन कामगारों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। वहीं, दार्जिलिंग के मृतक कामगार नवीन (42) का शव पोस्टमार्टम के बाद अभी जिला अस्पताल कुल्लू के शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन


उसे हवाई मार्ग से दार्जिलिंग भेजा जाएगा। कुल्लू जिला अस्पताल में उपचाराधीन घायल नेपाल निवासी रामचंद्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और उसकी टांग में प्लास्टर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों के बारे में टनल निर्माण करने वाली कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ होगी। टनल निर्माण के दौरान मजदूरों को कैसे सुरक्षा उपकरण दिए जाते थे, इसकी भी जांच होगी। 

तीन साल पहले हुई थी पालगी के अमर की शादी 
टनल हादसे के मृतकों में एक युवक अमर सिंह गड़सा घाटी के पालगी का रहने वाला था। तीन साल पहले ही उसकी शादी हुई थी और उनका डेढ़ वर्ष का एक बेटा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed