फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Maa Chinnamastika Jayanti: 56 types of bhog offered to mother, purnahuti in Mahayagya

मां छिन्नमस्तिका जयंती: मां को लगाया 56 प्रकार का भोग, महायज्ञ में डाली पूर्णाहुति

Fri, 05 May 2023 07:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चिंतपूर्णी (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, चिंतपूर्णी (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 May 2023 07:32 PM IST
सार

छिन्नमस्तिका जयंती के अवसर पर पुजारी वर्ग की ओर से बीते शुक्रवार से सुबह 24 घंटे का महायज्ञ की पूर्णाहुति शुक्रवार सुबह बजे डाली गई। इस मौके पर माता रानी को 56 प्रकार के भोग लगाए गए और सुख समृद्धि की कामना की गई।

विज्ञापन
Maa Chinnamastika Jayanti: 56 types of bhog offered to mother, purnahuti in Mahayagya
मां छिन्नमस्तिका जयंती पर महायज्ञ में डाली पूर्णाहुति। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में मां छिन्नमस्तिका जयंती मनाने के लिए शुक्रवार को करीब 10 हजार श्रद्धालु पहुंचे। छिन्नमस्तिका जयंती के अवसर पर पुजारी वर्ग की ओर से बीते शुक्रवार से सुबह 24 घंटे का महायज्ञ की पूर्णाहुति शुक्रवार सुबह बजे डाली गई। इस मौके पर माता रानी को 56 प्रकार के भोग लगाए गए और सुख समृद्धि की कामना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचकर माता की पावन पिंडी के दर्शन किए और मंदिर में चल रहे हवन में पूर्ण आहुति भी डाली। मंदिर न्यास के लंगर में पहाड़ी धाम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


छिन्नमस्तिका जयंती के उपलक्ष्य में मां के मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया। शुक्रवार शाम छह बजे तक करीब दस हजार श्रद्धालु मां के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुके थे। हालांकि, अपेक्षा के अनुसार शुक्रवार को भीड़ नहीं उमड़ी और श्रद्धालुओं की दर्शन की कतारें पुराने बस अड्डे के आसपास ही रहीं। ऐसे में मां के दर्शनों के लिए भक्तों को अपनी बारी के लिए लंबी प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ी।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने भी पावन पिंडी के दर्शन करते हुए मां के दरबार में शीश नवाया। पुजारी वर्ग ने विश्व शांति और जनकल्याण के लिए मंदिर में पूजा-अर्चना की। सुबह मंत्रोच्चारण के बीच महायज्ञ की पूर्णाहुति डाली गई और सर्वत्र कल्याण की प्रार्थना मां के दरबार में की गई। मंदिर आयुक्त व जिला उपायुक्त राघव शर्मा ने माता चिंतपूर्णी की जयंती के उपलक्ष्य पर सभी भक्तों को शुभकामनाएं भी दीं। कहा कि उनकी माता चिंतपूर्णी से यही प्रार्थना है कि माता का आशीर्वाद सदैव अपने भक्तों पर रहे। उनके जीवन में खुशहाली बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed