फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Maa Chamunda reached Kullu Dussehra festival after walking for 27 days with Devlus

कुल्लू: देवलुओं के साथ 27 दिन पैदल सफर कर दशहरा उत्सव में पहुंची मां चामुंडा

Tue, 19 Oct 2021 05:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Oct 2021 05:51 PM IST
सार

 दशहरा में पहुंचने के बाद माता चामुंडा ने भगवान रघुनाथ के दरबार में हाजिरी भरी। इसके बाद माता के रथ को अस्थायी शिविर के बाहर रखा गया। अब यह रथ दशहरा समाप्त होने तक ढालपुर मैदान में ही रहेगा। मां के साथ कोई लाव-लश्कर नहीं है। पांच लोग इस देवी के रथ को कुल्लू तक लाए हैं। 

विज्ञापन
Maa Chamunda reached Kullu Dussehra festival after walking for 27 days with Devlus
दशहरा उत्सव में पहुंची मां चामुंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला के डोडरा क्वार से चामुंडा मां पहली बार दशहरा उत्सव में हिस्सा लेने के लिए पहुंची हैं। मंगलवार दोपहर को रथ ढालपुर मैदान में पहुंचा। देवलुओं के लिए यहां पहुंचना आसान नहीं था, लेकिन मां चामुंडा के आदेशों पर 27 दिन का पैदल सफर किया और दशहरा में पहुंचे। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में कुल्लू जिले के देवताओं को आना आम बात है। दशहरा में पहुंचने के बाद माता चामुंडा ने भगवान रघुनाथ के दरबार में हाजिरी भरी। इसके बाद माता के रथ को अस्थायी शिविर के बाहर रखा गया। अब यह रथ दशहरा समाप्त होने तक ढालपुर मैदान में ही रहेगा। मां के साथ कोई लाव-लश्कर नहीं है। पांच लोग इस देवी के रथ को कुल्लू तक लाए हैं।

विज्ञापन


माता चामुंडा ने दशहरा के दौरान भगवान रघुनाथ के पास हाजिरी लगाने का आदेश दिया था। इसके बाद रथ को कुल्लू लाया गया। दशहरा में आए हुए देवी-देवताओं से अलग प्रकार का यह रथ लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। माता चामुंडा के कारदार केशव राम ने कहा कि रथ को पैदल ही ढालपुर तक लाया गया है। यहां तक पहुंचने में उन्हें 27 दिन का समय लगा है। दशहरा के समापन तक माता चामुंडा यहीं रहेंगी। शिमला से माता चामुंडा का रथ ढालपुर पहुंचने के बाद दशहरा उत्सव में आने वाले देवताओं की संख्या बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed