फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ludhiana woman duped of jewellary by man in chintpurni Hotel at una himachal pradesh

महिला को प्रेमी ने दिया धोखा, गहने लेकर हो गया फरार

Sat, 15 Feb 2020 05:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरवाईं (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरवाईं (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 15 Feb 2020 05:28 PM IST
सार

  • शादी का झांसा देकर महिला के साथ ठहरा था होटल में
  • महिला पंजाब के लुधियाना की है तो प्रेमी हिमाचल का

विज्ञापन
Ludhiana woman duped of jewellary by man in chintpurni Hotel at una himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के ऊना जिले के चिंतपूर्णी में आई महिला को प्रेमी ने धोखा दे दिया और उसे अकेला होटल के कमरे में छोड़कर फरार हो गया। यही नहीं महिला का शातिर महिला के गहने भी साथ ले भागा है। पीड़ित महिला को जब इस बात का पता चला तो उसने इस संबंध में चिंतपूर्णी थाना में शिकायत दी है।

विज्ञापन


लुधियाना निवासी महिला ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले अखबार में एक इश्तहार पड़ा। इसमें व्यक्ति ने शादी के लिए इश्तहार दिया था। महिला ने बताया कि वो लुधियाना में अकेली रहती है। उसने शादी के लिए दिए गए इश्तहार में लिखे फोन नंबरों पर संपर्क किया।
विज्ञापन


जिस पर दोनों में पहले दोस्ती हुई फिर दोनों आपस में मिलने लगे। यही नहीं उसका प्रेमी उसके घर भी कई बार आया। वहीं, जब उसके प्रेमी ने उसे चिंतपूर्णी आने और उससे शादी करने के लिए कहा तो वे उसके कहने पर शुक्रवार को चिंतपूर्णी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां इन दोनों ने एक होटल में कमरा लिया, लेकिन महिला जब शनिवार सुबह उसने देखा तो उसके साथ आया प्रेमी गायब था। यही नहीं उसके सोने के गहने भी उसका प्रेमी साथ ले गया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके प्रेमी ने उसे सिर्फ ये बताया है कि वे हिमाचल का रहने वाला है।


उधर, एएसआई वचित्र सिंह ने कहा कि ऐसा मामला आया था। महिला की शिकायत पर पुलिस उक्त होटल में गई थी। जिस होटल में दोनों ठहरे थे और वो होटल देहरा थाना में पड़ता है। मामले की सूचना देहरा थाना को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed