{"_id":"6076d4888ebc3e24664a1649","slug":"ludhiana-couple-pay-obeisance-in-simsa-mata-temple-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था: शादी के 15 साल बाद सिमसा मां के आशीर्वाद से भरी महिला की गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था: शादी के 15 साल बाद सिमसा मां के आशीर्वाद से भरी महिला की गोद
Wed, 14 Apr 2021 05:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, लडभड़ोल (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, लडभड़ोल (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 14 Apr 2021 05:10 PM IST
सार
- मन्नत पूरी होने पर लुधियाना के दंपती ने मंदिर पहुंच कर लिया माता सिमसा का आशीर्वाद
विज्ञापन
माता सिमसा के दरबार में पहुंचा लुधियाना का दंपती।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संतान दात्री माता सिमसा देवी के दरबार में चैत्र और शरद नवरात्रों के दौरान प्रदेश, देशभर और विदेश से कई निसंतान दंपती संतान प्राप्ति का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं। जिन्हें स्वप्न में माता सिमसा संतान प्राप्ति का आशीर्वाद किसी न किसी फल के रूप में देती है। इसी कड़ी में पंजाब की लुधियाना निवासी पूजा, जिन्होंने करीब 2 साल पूर्व यहां पहुंच कर मां से संतान प्राप्ति की फरियाद की थी और मंदिर में डेरा डाला था।
विज्ञापन
माता ने उन्हें स्वप्न में संतान प्राप्ति का फल दिया। जिसके फलस्वरूप पूजा की गोद भर गई। नवरात्र के चलते दंपती अपने बच्चे को लेकर माता के दरबार पहुंचा और चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। पूजा ने बताया कि उनकी शादी हुए 15 साल बीत चुके हैं, उन्हें किसी व्यक्ति ने 2 साल पहले माता सिमसा की महिमा के बारे में बताया था तो वह उस पर विश्वास करते हुए नवरात्र में परिवार सहित यहां आई थी। मां के चरणों में नतमस्तक होकर डेरा लगाया था।
विज्ञापन
माता ने प्रसन्न होकर उन्हें स्वप्न में दर्शन देेकर संतान रूपी आशीर्वाद दिया था। जिसके चलते आज उसके सूने घर में बच्चे की किलकारियां गूंजी हैं। मंदिर कमेटी के प्रधान विनोद कुमार बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष भी मंदिर मंदिर में संतान प्राप्ति के लिए आने वाली महिलाओं के ठहरने पर रोक लगाई गई है। हालांकि दूर-दूर से श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंच रहे है। जिन्हें मंदिर कमेटी द्वारा सामाजिक दूरी अपनाने, मास्क व हैड सैनिटाइजर का प्रयोग करने बारे प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन